
Google Maps में आया ये धमाकेदार फीचर! पैसे बचाने में मिलेगी मदद, टोल के बारे में दी जाएगी जानकारी
AajTak
Google Maps के लिए एक नया फीचर जारी किया गया है. इससे यूजर्स को टोल टैक्स के बारे में जानकारी दी जाएगी. कंपनी ने कहा है इससे यूजर्स अपनी ट्रिप को बेहतर प्लान कर पाएंगे.
Google यूजर्स की ट्रिप को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है. Google Maps में एक नया फीचर दिया जा रहा है. Google Maps के इस फीचर से टोल-प्राइस के बारे में जानकारी दी जाएगी. इससे किसी भी ट्रिप पर जाने से पहले यूजर्स टोल-टैक्स को कैलकुलेट कर सकते हैं.
कंपनी का कहना है यूजर्स इससे ट्रिप प्लानिंग में काफी ज्यादा मदद मिलेगी. टॉल से जुड़ी जानकारी लोकल टोल ऑथोरिटी से हासिल की जाएगी. यानी अगर आप किसी ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो टोल से जुड़ी जानकारी आप पहले ही Google Maps के जरिए हासिल कर सकते हैं.
Google Maps आपको बिना टोल वाले रास्तों के बारे में भी जानकारी देगा. इससे आप टोल ना देकर या कम टोल टैक्स देकर पैसे भी बचा सकते हैं. Google Maps यूजर्स को किसी स्पेसिफिक टाइम के समय की कीमत के बारे में भी जानकारी देगा.
ये भी पढ़ें:- अब हर कोई करेगा स्पेशल फील! Koo पर केवल 30 सेकंड में हो जाइए 'Verified', जानिए तरीका
टोल कीमत के बेस आप डिसाइड कर सकते हैं आप उस रास्ते से जाना चाहते हैं या नहीं. टोल प्राइस वाले रास्ते के साथ ही Google Maps टॉल-फ्री रूट को भी दिखाएगा. इसके लिए आपको Google Maps के टॉप राइट कॉर्नर में मौजूद थ्री-डॉट पर क्लिक करना होगा.
इसके बाद आपको रूट ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा. आप टॉल वाले रूट के जरिए नहीं जाना चाहते हैं तो आप avoid tolls के ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं. Google ने कहा है कि ये एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए इस महीने Toll कीमत को जारी करेगा.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











