
Google लाया न्यू AI मॉडल, अब होगी सबसे सटीक मौसम भविष्यवाणी?
AajTak
Google ने वेदर फॉरकास्ट की सही जानकारी देने के लिए नया AI मॉडल तैयार किया है. ये मॉडल Google Deepmind ने Google Research के साथ मिलकर तैयार किया है और इसका नाम WeaterNext है. यह मॉडल मौजूदा फॉरकास्ट मॉडल की तुलना में ज्यादा बेहतर एक्युरेसी देगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Google Deepmind ने Google Research के साथ मिलकर WeaterNext को लॉन्च कर दिया है, जो एक एडवांस्ड AI मॉडल है. यह मौसम फॉरकास्ट में बेहतर एक्युरिसी की जानकारी देता है. Google ने बताया कि वेदरनेक्स्ट, कंपनी का सबसे पावरफुल मौसम पूर्वानुमान AI टेक्नोलॉजी है.
Google Deepmind ने भी WeaterNext मॉडल को काफी एडवांस बताया है. Deepmind के मुताबिक, वेदरनेक्स्ट मॉडल पारंपरिक भौतिकी-आधारित मौसम मॉडल की तुलना में काफी तेज काम करता है और इससे लोगों के बीच में फॉरकास्ट को लेकर भरोसा बढ़ेगा.
मौसम फॉरकास्ट के सही पूर्वानुमान की वजह से खतरनाक मौसम की आपदा आने से पहले उससे बचाव के लिए तैयारी की जा सकती है. WeatherNext के लिए दो अलग-अलग AI मॉडल शामिल हैं. इसमें एक WeatherNext Graph और दूसरा WeatherNext Gen है.
यह भी पढ़ें: Nothing लॉन्च करेगा दो स्मार्टफोन, पहली बार मिलेंगे ये फीचर्स, लीक हुई तस्वीर
WeatherNext Graph एक एडवांस्ड मॉडल है, जो 6 घंटे के रेजॉल्यूशन और 10-दिन के लीड टाइम एक विश्वनीय फॉरकास्ट प्रोवाइड कराता है. इससे तेज और एक्युरेट फोरकास्ट रिजल्ट पाने में मदद करता है.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








