
Google की बड़ी कार्रवाई, डिलीट किए 2200 फर्जी Loan Apps, आप खुद को कैसे रख सकते हैं सुरक्षित
AajTak
Fake Loan Apps: फर्जी लोन ऐप्स पर लगाम लगाने के लिए गूगल लगातार कोशिश कर रहा है. कंपनी ने 2200 फर्जी लोन ऐप्स को Google Play Store से रिमूव किया है. गूगल ने ना सिर्फ अपने प्लेटफॉर्म से इन फर्जी ऐप्स को रिमूव किया है, बल्कि नए ऐप्स के लिए गाइडलाइन्स को पहले के मुकाबले सख्त किया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Loan Apps का जाल इंटरनेट पर काफी ज्यादा फैला हुआ है. कई ऐसे फर्जी लोन ऐप्स मौजूद हैं, जो लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे बड़ी रकम वसूलते हैं. कुछ मामलों में ये फर्जी लोन ऐप्स जानलेवा साबित हुए हैं. दरअसल, कर्ज के जाल में फंसकर कई कंज्यूमर्स को जान तक गंवानी पड़ी है. गूगल ऐसे ऐप्स से यूजर्स को बचाने के लिए समय समय पर इन्हें प्ले स्टोर से रिमूव करता रहता है.
कंपनी ने सितंबर 2022 से अगस्त 2023 के बीच में 2200 फर्जी लोक ऐप्लिकेशन को Google Play Store से रिमूव किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो फर्जी ऐप्स को रोकने के लिए सरकार के प्रयासों की दिशा में कंपनी ने ये कदम उठाया है.
संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने जानकारी दी कि कैसे सरकार RBI जैसी रेगुलेटरी अथॉरिटीज के साथ मिलकर इन लोन ऐप्स से मुकाबले के लिए काम कर रहा है. IT मिनिस्ट्री के मुताबिक गूगल ने अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के बीच 3500 से 4000 ऐप्स का रिव्यू किया था.
ये भी पढ़ें- Microsoft गूगल सर्च के साथ वही करने वाला है जो Yahoo ने गूगल के साथ किया, सीक्रेट प्रोजेक्ट की पूरी कहानी
इसके बाद कंपनी ने प्ले स्टोर से 2500 ऐप्स को रिमूव किया था. वहीं सितंबर 2022 से अगस्त 2023 के बीच फर्जी लोन ऐप्स पर गूगल की कार्रवाई चलती रही. इस दौरान गूगल ने Play Store से 2200 फर्जी लोन ऐप्स को रिमूव किया है. इसके साथ ही गूगल ने प्ले स्टोर पर लोन ऐप्स को लेकर अपनी पॉलिसी भी अपडेट की है.
अब गूगल प्ले स्टोर पर सिर्फ उन्हीं लोन ऐप्स को परमिशन मिलेगी, जो रेगुलेटेड एंटिटी या फिर इन एंटिटी के साथ कोलैबोरेशन में पब्लिश किए जाएंगे. इसके साथ ही दिग्गज टेक कंपनी ने एडिशनल पॉलिसी रिक्वायरमेंट और इंफोर्समेंट को लागू किया है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.










