
Google का बड़ा ऐलान, अब स्मार्ट टीवी में भी मिलेगा Gemini AI का सपोर्ट
AajTak
Google Gemini for TV: गूगल ने ऐलान किया है कि कंपनी अब Gemini को स्मार्ट टीवी में भी देना शुरू करेगी. मार्केट में Android TV काफी पॉपुलर हैं और Gemini के सपोर्ट के बाद यूजर्स को कई फायदे होंगे.
Google का AI ऐसिस्टेंट Gemini अब टीवी में भी मिलेगा. कंपनी ने कहा है कि Gemini को Android TV के लिए रोल आउट किया जाएगा जिससे टीवी यूजर्स भी नैचुरल लैंग्वेज में इससे बात कर पाएंगे.
ग़ौरतलब है कि दुनिया भर में 300 मिलियन से भी ज्यादा Android TV हैं. हालांकि कई कंपनियां Android बेस्ड कस्टम TV OS देती हैं. कुछ स्मार्ट टीवीज में हाईब्रिड सिस्टम होता है. यानी आपको Android TV के साथ उस कंपनी का भी ऑपरेटिंग सिस्टम होता है जो Android बेस्ड ही होता है.
Google Gemini स्मार्ट टीवी में कैसे करेगा काम?
सवाल ये है कि Smart TV में Google Gemini आखिर करेगा क्या? कंपनी ने कहा है कि Gemini को टीवी में लोगों को फिल्म्स और सीरीज़ देखने में मदद करेगा. फ़ेवरेट शोज़ के छूटे हुए सीजन्स सजेस्ट करने से लेकर फिल्म्स और सीरीज़ ढूंढने में भी ये हेल्प करेगा.
किसी फिल्म या शो का नाम याद नहीं है तो ऐसे में Gemini नाम ढूंढने में हेल्प कर सकता है. फिल्म या सीरीज़ के रिव्यूज भी डायरेक्ट Gemini से पूछ सकते हैं.
फोन में जैसे आप किसी टास्क के लिए AI चैटबॉट यूज़ करते हैं उसी तरह से ये भी परफॉर्म करेगा. सिर्फ फिल्म या सीरीज़ से ही सवाल नहीं, बल्कि कोई भी दूसरा सवाल इससे पूछ सकते हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










