
Google अकाउंट को हैकर्स से बचाने के लिए कंपनी इस फीचर को सब के लिए जारी कर रही है
AajTak
Google जल्द ही अपने यूजर्स के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन (2SV) या टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑटोमैटिकली जारी करने वाला है. इसको लेकर Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है. Google अभी यूजर्स को टू-स्टेप वेरिफिकेशन को यूज करके के लिए ऑप्शन देता है.
Google जल्द ही अपने यूजर्स के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन (2SV) या टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑटोमैटिकली जारी करने वाला है. इसको लेकर Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है. Google अभी यूजर्स को टू-स्टेप वेरिफिकेशन को यूज करके के लिए ऑप्शन देता है. अगर यूजर्स इसको ऐक्सेप्ट करते हैं तो नए लॉगिन होने करने से पहले उनके पहले से लॉगिन डिवाइस पर एक प्रांप्ट आता है. इससे यूजर्स अपने आप को वेरिफाई कर पाते हैं. Google के मुताबिक इस कदम से सिक्योरिटी को काफी बढ़ाया जा सकता है. सिर्फ पासवर्ड रखना ऑनलाइन सिक्योरिटी के लिए खतरा है. Google प्रोड्क्ट मैनेजर और आइडेंटिटी एंड यूजर सिक्योरिटी के डायरेक्टर Mark Risher ने बताया लोग अपने पासवर्ड को काफी स्ट्रांग बनाते हैं. पासवर्ड को कोई क्रैक ना करें इसके लिए वो उसे लंबा और जटिल भी बनाते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










