
Good News: कई दिनों बाद फिर होगा ताज का दीदार, 16 जून से खुलेंगे सभी पर्यटन स्थल
Zee News
15 अप्रैल से 15 जून तक ASI के अंडर आने वाली सभी इमारतें बंद रखी गईं. करीब 60 दिन बाद इन्हें 16 जून से खोला जाने वाला है.
आगरा: कोरोनावायरस की दूसरी लहर का प्रकोप अब कम हो रहा है. संक्रमितों की संख्या कम होने लगी है और टीकाकरण अभियान भी जोरों पर है. ऐसे में UP Tourism को फिर से लाइन पर लाने की कवायद शुरू हो गई है. कोरोना कर्फ्यू में ढील के साथ टूरिस्ट स्पॉट भी 16 जून से खोले जा सकते हैं. दरअसल, ASI ने 15 जून तक सभी पर्यटन स्थलों को बंद रखने की बात कही थी. अब तारीख आते-आते इसे बढ़ाने का कोई आदेश नहीं आया है. ऐसे में ताज महल से लेकर कई बड़ी इमारतें 16 जून से खुल रही हैं. एंट्री के होंगे नए नियम बता दें, ताजमहल में प्रवेश करने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, जिसका पालन हर पर्यटक को करना होगा. बताया जा रहा है कि एक बार में केवल 100 लोगों को ही एंट्री मिलेगी. 100 पर्यटक पूरे होते ही बाकी लोगों को इंतजार करना होगा. इसी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करना बेहद जरूरी होगा.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










