
Gold-Silver Rate Fall: चांदी ₹7500 सस्ती... सोना 1800 रुपये टूटा, ग्लोबल टेंशन के बीच क्यों हुए धड़ाम?
AajTak
Gold-Silver Rate Fall: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जारी है. क्रूड के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं, शेयर बाजार बिखर रहा है और इन सबसे ग्लोबल टेंशन हाई पर है, लेकिन ऐसे हालातों में भी सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.
सोना-चांदी की कीमतें (Gold-Silver Rates) चौंका रही हैं. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच एक ओर जहां ग्लोबल टेंशन चरम पर है, वहीं कीमती धातुएं Gold-Silver के दाम चढ़ने के बजाय गिरते हुए नजर आ रहे हैं. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार खुलते ही क्रैश (Stock Market Crash) हुआ, तो गोल्ड-सिल्वर रेट भी धड़ाम हो गए. जी हां, बिगड़े हालातों के बीच सुरक्षित निवेश का ऑप्शन माने जाने वाली इन कीमती घातुओं के दाम में गिरावट से लोग हैरान है. सोमवार को चांदी एक झटके में 7,500 रुपये या 2.53 फीसदी तक फिसल गई, तो वहीं सोना भी 1800 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया.
चांदी की कीमत में फिर बड़ी गिरावट सबसे पहले बात करते हैं चांदी की कीमत में अचानक आई गिरावट के बारे में, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज का 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 2,68,285 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन ये खुलने के साथ ही तेज गिरावट लेकर 2,60,743 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से देखें, तो एक झटके में 1 Kg Silver 7,542 रुपये सस्ती हो गई. वहीं अपने 29 जनवरी के हाई 4,20,048 रुपये से अब Silver Rate 1,59,305 रुपये कम है.
Gold का रेट भी खुलते ही फिसला न सिर्फ चांदी का भाव, बल्कि सोना भी फिसला है. MCX Gold Rate देखें, तो 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना बीते शुक्रवार को 1,61,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं सोमवार को ये खुलने के साथ ही गिरकर 1,59,826 रुपये पर आ गया. यानी 10 Gram 24 Karat Gold 1808 रुपये सस्ता हो गया. इस कीमती पीली धातु के हाई से तुलना करें, तो गोल्ड रेट भी बीते 29 जनवरी को ही अपने लाइफ टाइम हाई लेवल 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंचा था, जहां से अब भी ये 33,270 रुपये सस्ता है.
युद्ध के बीच भी क्यों टूट रहे सोना-चांदी? आमतौर पर जब भी दुनिया में ग्लोबल टेंशन बढ़ती है, तो निवेशक सुरक्षित ठिकाने के तौर पर सोना-चांदी की ओर भागते हैं. इन हालातों में Gold-Silver Rates में उछाल देखने को मिलता रहा है, लेकिन फिलहाल मामला अलग नजर आ रहा है और Global Tension के बीच भी सोना-चांदी की कीमतें टूट रही हैं. इसे लेकर कुछ एक्सपटर्स का मानना है कि युद्ध से पहले सोने और चांदी के भाव में तेज उछाल आया था और जंग के शुरुआती दौर में भी ये तेजी से भागे थे. लेकिन अब निवेशक इसमें से भी मुनाफावसूली कर रहे हैं और कैश अपने पास रखने को तरजीह दे रहे हैं, जिसके चलते इनके दाम टूटे हैं.
(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

भारतीय बाजार में क्रेटा अब हुंडई का फेस बन चुकी है. हालांकि, एक वक्त ऐसा था जब लोगों को हुंडई की सेडान कार पसंद थी. हम बात कर रहे हैं Hyundai Verna की, जिसका अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. इस कार में 25 नए बदलाव किए गए हैं. ये बदलाव कार के फीचर और लुक दोनों में किए गए हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

इंसान को पहली बार पिता बनने के बाद कैसा एहसास होता है, इसका एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर सुगन्या सरवनाकुमार नवजात बच्चे को उसके पिता की गोद में देती हैं. लेकिन बच्चे को पकड़ने से पहले ही पिता के हाथ घबराहट और खुशी के कारण कांपने लगते हैं.











