
एक गलती और लीक हो जाएंगी ChatGPT पर की गई आपकी तमाम बातें और तस्वीरें
AajTak
ChatGPT जैसे टूल्स इन दिनों लोगों के डेली असिस्टेंट की तरह काम कर रहे हैं. लोग अपनी पर्सनल इनफॉर्मेशन भी यहां शेयर करते हैं, ऐसे में एक छोटी सी गलती यूजर का पूरी बातचीत इंटरनेट पर लीक कर सकती है.
AI चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. लोग कई बार निजी बातें भी शेयर कर देते हैं. लेकिन कई यूजर्स के मन में एक सवाल रहता है. क्या ChatGPT पर की गई बातचीत इंटरनेट पर लीक हो सकती है या Google पर दिख सकती है?
पिछले साल चौंकाने वाला मामला सामने आया था जिसमें कई लोगों की ChatGPT के साथ की गई कॉन्वर्सेशन इंटरनेट पर उपलब्ध मिली. सवाल उठने लगे कि ये कितना सिक्योर है.
आमतौर पर ChatGPT की चैट पब्लिक नहीं होती. यानी जो बातचीत आप ChatGPT के साथ करते हैं वह सीधे Google या इंटरनेट पर दिखाई नहीं देती. लेकिन कुछ ऐसी स्थितियां जरूर होती हैं जहां आपकी चैट बाहर जा सकती है या पब्लिक हो सकती है.
आमतौर पर ChatGPT चैट प्राइवेट होती है
ChatGPT पर की गई बातचीत डिफॉल्ट रूप से प्राइवेट रहती है. इसका मतलब है कि आपकी चैट Google पर इंडेक्स नहीं होती. दूसरे यूजर्स उसे नहीं देख सकते. यह किसी पब्लिक वेबपेज की तरह इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं होती.
यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए AI हथियार बनाएगा OpenAI, डील के बाद कर्मचारियों में फूटा गुस्सा

भारतीय बाजार में क्रेटा अब हुंडई का फेस बन चुकी है. हालांकि, एक वक्त ऐसा था जब लोगों को हुंडई की सेडान कार पसंद थी. हम बात कर रहे हैं Hyundai Verna की, जिसका अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. इस कार में 25 नए बदलाव किए गए हैं. ये बदलाव कार के फीचर और लुक दोनों में किए गए हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

इंसान को पहली बार पिता बनने के बाद कैसा एहसास होता है, इसका एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर सुगन्या सरवनाकुमार नवजात बच्चे को उसके पिता की गोद में देती हैं. लेकिन बच्चे को पकड़ने से पहले ही पिता के हाथ घबराहट और खुशी के कारण कांपने लगते हैं.











