
बच्चे को गोद में लेते ही कांपने लगे पिता के हाथ, 203 मिलियन बार देखा गया ये VIDEO
AajTak
इंसान को पहली बार पिता बनने के बाद कैसा एहसास होता है, इसका एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर सुगन्या सरवनाकुमार नवजात बच्चे को उसके पिता की गोद में देती हैं. लेकिन बच्चे को पकड़ने से पहले ही पिता के हाथ घबराहट और खुशी के कारण कांपने लगते हैं.
कहते हैं जिंदगी को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है.एक पिता बनने से पहले और दूसरा पिता बनने के बाद. यही एहसास दिखाने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. चेन्नई की एक डॉक्टर ने एक नए पिता का वह पल शेयर किया है, जब उसने पहली बार अपने नवजात बच्चे को गोद में लिया.
यह वीडियो डॉक्टर सुगन्या सरवनाकुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. क्लिप में देखा जा सकता है कि डॉक्टर नवजात बच्चे को उसके पिता की ओर बढ़ाती हैं. लेकिन बच्चे को गोद में लेने से पहले ही पिता के हाथ घबराहट से कांपने लगते हैं.
डॉक्टर उन्हें शांत रहने के लिए कहती हैं और भरोसा दिलाती हैं. इसके बाद वह आखिरकार बच्चे को अपनी बाहों में ले लेते हैं. उस पल उनके चेहरे पर घबराहट के साथ-साथ खुशी और भावनाएं साफ दिखाई देती हैं.
डॉक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सबसे मजबूत इंसान के भी हाथ उस समय कांप जाते हैं, जब वह अपनी छोटी-सी खुशी को पहली बार पकड़ता है. ऐसे पल जीए जाते हैं और फिर हर दिन, हर मिनट, हर सेकंड याद बनकर दिल में बस जाते हैं.
वायरल है ये वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है. इसे 203 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि हर पिता इस एहसास को समझ सकता है.

भारतीय बाजार में क्रेटा अब हुंडई का फेस बन चुकी है. हालांकि, एक वक्त ऐसा था जब लोगों को हुंडई की सेडान कार पसंद थी. हम बात कर रहे हैं Hyundai Verna की, जिसका अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. इस कार में 25 नए बदलाव किए गए हैं. ये बदलाव कार के फीचर और लुक दोनों में किए गए हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

इंसान को पहली बार पिता बनने के बाद कैसा एहसास होता है, इसका एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर सुगन्या सरवनाकुमार नवजात बच्चे को उसके पिता की गोद में देती हैं. लेकिन बच्चे को पकड़ने से पहले ही पिता के हाथ घबराहट और खुशी के कारण कांपने लगते हैं.











