
पेंटागन से भिड़ा एंथ्रोपिक, Claude बनाने वाली कंपनी ने किया ट्रंप सरकार पर मुकदमा
AajTak
Claude बनाने वाली AI कंपनी एंथ्रॉपिक ने ट्रंप सरकार पर केस कर दिया है. वजह ये है कि हाल ही में अमेरिका में एंथ्रॉपिक पर सप्लाई चेन रिस्क का लेबल लगा दिया गया है जिससे कंपनी का नुकसान होगा. आइए जानते हैं पूरा मामला.
अमेरिका की बड़ी AI कंपनी Anthropic ने ट्रंप प्रशासन और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय यानी Pentagon के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया है. कंपनी का आरोप है कि सरकार ने उसे गलत तरीके से Supply Chain Risk घोषित कर दिया.
इस फैसले के बाद अमेरिकी सरकारी एजेंसियों और रक्षा कॉन्ट्रैक्टर्स को Anthropic की AI टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने से रोक दिया गया है.
एंथ्रोपिक का कहना है कि यह फैसला बिना सही प्रक्रिया के लिया गया और इससे कंपनी के कारोबार को बड़ा नुकसान हो सकता है. कंपनी अब अदालत से मांग कर रही है कि सरकार का यह आदेश कैंसिल किया जाए.
क्या है Anthropic विवाद?
दरअसल यह विवाद AI टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को लेकर शुरू हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी रक्षा विभाग Anthropic के AI मॉडल Claude का इस्तेमाल कई सरकारी और सैन्य कामों में करना चाहता था. लेकिन कंपनी ने कुछ सीमाएं तय कर दीं.
यह भी पढ़ें: जंग में AI का यूज ट्रंप क्यों चाहते हैं, Anthropic से विवाद क्या है? OpenAI निशाने पर क्यों

भारतीय बाजार में क्रेटा अब हुंडई का फेस बन चुकी है. हालांकि, एक वक्त ऐसा था जब लोगों को हुंडई की सेडान कार पसंद थी. हम बात कर रहे हैं Hyundai Verna की, जिसका अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. इस कार में 25 नए बदलाव किए गए हैं. ये बदलाव कार के फीचर और लुक दोनों में किए गए हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

इंसान को पहली बार पिता बनने के बाद कैसा एहसास होता है, इसका एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर सुगन्या सरवनाकुमार नवजात बच्चे को उसके पिता की गोद में देती हैं. लेकिन बच्चे को पकड़ने से पहले ही पिता के हाथ घबराहट और खुशी के कारण कांपने लगते हैं.











