
UP Police SI परीक्षा पर होगी बोर्ड की नजर, जारी किया ईमेल और व्हाट्सएप नंबर
AajTak
उत्तर प्रदेश में 14 और 15 मार्च 2026 को होने वाली UP Police SI परीक्षा से पहले बोर्ड ने नोटिस जारी कर बड़ी जानकारी दी है.
उत्तर प्रदेश में होने वाली सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर बोर्ड ने नोटिस जारी कर पारदर्शी और निष्पक्ष तरीकों पर फोकस किया है. पेपर से पहले पेपर लीक और नकल कराने वाले गिरोहों पर नजर रखने के लिए खास व्यवस्था की है. इस दौरान बोर्ड ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है. नोटिस में बोर्ड ने कहा कि किसी को भी पेपर लीक, नकल कराने वाले गिरोह या परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़ी अगर कोई जानकारी मिलती है, तो वह सीधे बोर्ड को सूचना दे सकते हैं.
इसके लिए बोर्ड की ओर से एक व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी शेयर किया है.
इसपर भेज सकते हैं शिकायत
ऐसे में जिन लोगों को शिकायत भेजनी है वह, 9454457951 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं या satarkta.policeboard@gmail.com ईमेल आईडी पर मेल करके जानकारी शेयर कर सकते हैं. बोर्ड का कहना है कि इन जानकारियों को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा और आरोपी पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा.
बता दें कि भर्ती बोर्ड का यह फैसला परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए लिया गया है. यूपी में 14 और 15 मार्च 2026 को कुल 4543 पदों पर सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी.
पोस्ट में इन बातों का जिक्र

भारतीय बाजार में क्रेटा अब हुंडई का फेस बन चुकी है. हालांकि, एक वक्त ऐसा था जब लोगों को हुंडई की सेडान कार पसंद थी. हम बात कर रहे हैं Hyundai Verna की, जिसका अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. इस कार में 25 नए बदलाव किए गए हैं. ये बदलाव कार के फीचर और लुक दोनों में किए गए हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

इंसान को पहली बार पिता बनने के बाद कैसा एहसास होता है, इसका एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर सुगन्या सरवनाकुमार नवजात बच्चे को उसके पिता की गोद में देती हैं. लेकिन बच्चे को पकड़ने से पहले ही पिता के हाथ घबराहट और खुशी के कारण कांपने लगते हैं.











