
Chaitra Navratri 2026 Sanyog: जल्द शुरू होंगे चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष, 89 साल बाद बनेगा ये दुर्लभ संयोग
AajTak
Chaitra Navratri 2026 Sanyog: चैत्र नवरात्र 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहे हैं और 27 मार्च को राम नवमी के साथ समाप्त होंगे. इस बार 89 साल बाद एक खास संयोग बन रहा है, जब नवरात्र पुराने साल में शुरू होकर नए साल में खत्म होंगे. गुरुवार से शुरुआत होने के कारण मान्यता है कि मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी, जिसे ज्योतिष में खास संकेत माना जाता है.
Chaitra Navratri 2026 Sanyog: इस वर्ष चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च से होने जा रही है और भक्त 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी मनाई जाएगी. ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, इस बार नवरात्र और हिंदू नव वर्ष से जुड़ी कुछ खास बातें सामने आ रही हैं, जो पूरे 89 साल बाद देखने को मिल रही हैं.
सनातन परंपरा के अनुसार, हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और इसी दिन से विक्रम संवत भी शुरू माना जाता है. लेकिन इस बार प्रतिपदा तिथि के क्षय होने की वजह से नया संवत सीधे द्वितीया तिथि से आरंभ होगा. आने वाले वर्ष को रौद्र संवत्सर के नाम से जाना जाएगा. नया विक्रम संवत 2083 और शक संवत 1948 रहेगा.
पुराने वर्ष से शुरू होगा हिंदू नववर्ष
इस बार नवरात्र की शुरुआत पुराने साल में ही हो जाएगी, जबकि नया वर्ष 20 मार्च से नए पंचांग के अनुसार शुरू होगा. 19 मार्च को सुबह लगभग 6 बजकर 40 मिनट तक अमावस्या तिथि रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू होगी. इसी दिन घरों और मंदिरों में कलश स्थापना की जाएगी और भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करेंगे. पंचांग के अनुसार, इस वर्ष संवत्सर के राजा गुरु और मंत्री मंगल होंगे. माना जाता है कि गुरु के राजा होने से धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होती है, जबकि मंगल मंत्री होने के कारण कुछ जगहों पर तनाव या अशांति की स्थिति भी बन सकती है.
नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के आगमन की सवारी भी दिन के अनुसार अलग-अलग मानी जाती है. इस बार नवरात्र की शुरुआत गुरुवार को होने के कारण मान्यता है कि मां पालकी (डोली) पर सवार होकर आएंगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पालकी पर माता का आगमन शुभ संकेत नहीं माना जाता है और इसे कभी-कभी महामारी या बड़ी बीमारियों के संकेत से भी जोड़ा जाता है. धार्मिक परंपरा में मां दुर्गा की सवारी का विशेष महत्व बताया गया है. सप्ताह के दिन के आधार पर माता के वाहन की मान्यता इस प्रकार है-
1. रविवार या सोमवार को मां का आगमन हाथी पर माना जाता है.

भारतीय बाजार में क्रेटा अब हुंडई का फेस बन चुकी है. हालांकि, एक वक्त ऐसा था जब लोगों को हुंडई की सेडान कार पसंद थी. हम बात कर रहे हैं Hyundai Verna की, जिसका अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. इस कार में 25 नए बदलाव किए गए हैं. ये बदलाव कार के फीचर और लुक दोनों में किए गए हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

इंसान को पहली बार पिता बनने के बाद कैसा एहसास होता है, इसका एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर सुगन्या सरवनाकुमार नवजात बच्चे को उसके पिता की गोद में देती हैं. लेकिन बच्चे को पकड़ने से पहले ही पिता के हाथ घबराहट और खुशी के कारण कांपने लगते हैं.











