
Gold Rate Weekly Update: सस्ता हुआ या बढ़ गया सोने का भाव, हफ्तेभर में यहां पहुंचा 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट
AajTak
Gold Rate Weekly Update: सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते में बड़ा बदलाव देखने को मिला है और इसकी कीमत 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा बढ़ गई है. एमसीएक्स से लेकर घरेलू मार्केट तक सोने का भाव चढ़ा है.
सोने की कीमतों (Gold Rates) में इस साल 2025 की शुरुआत से ही खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. जहां बीते वित्त वर्ष 2024-25 के बजट के बाद इसका दाम तेजी से कम हुआ था, तो वहीं बीते 1 फरवरी को पेश किए गए Budget 2025 के समय ये नए शिखर पर पहुंच गया. बीते एक सप्ताह की बात करें, तो सोना न केवल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, बल्कि घरेलू मार्केट में भी लगातार महंगा हो रहा है और इस अवधि में इसकी कीमत 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा बढ़ गई है.
MCX पर Gold Rate में ये बदलाव मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की वायदा कीमतों में एक हफ्ते में बड़ा बदलाव देखने को मिला है और लगाातर बढ़ते हुए नए रिकॉर्ड हाई लेवल तक पहुंचा है. हफ्तेभर पहले बीते 31 जनवरी (शुक्रवार) को 4 अप्रैल की एक्सपायरी वाले 24 कैरेट गोल्ड की वायदा कीमत 82,233 रुपये प्रति 10 ग्राम थी और हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 7 फरवरी को इसने 85,279 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई नया हाई लेवल छू लिया. हालांकि, इसके बाद इसकी कीमत में कारोबार खत्म होते-होते कुछ गिरावट आई, फिर भी ये 456 रुपये की तेजी लेकर 84,888 रुपये पर क्लोज हुआ. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो Gold Price हफ्तेभर में 2655 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ.
घरेलू बाजार में गोल्ड प्राइस अब बात करते हैं घरेलू मार्केट में सोने की कीमतों में आए चेंज (Gold Rate Change) के बारे में, तो इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (IBJA) के मुताबिक, 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 31 जनवरी को 82,086 रुपये थी, जो कि बीते शुक्रवार 7 फरवरी को बढ़कर 84,700 रुपये पर पहुंच गई. यानी एक हफ्ते में ही सोना घरेलू मार्केट में 2,614 रुपये महंगा हो गया है. अन्य क्वालिटी के सोने के ताजा भाव को देखें...
क्वालिटी सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट गोल्ड 84,700 रुपये/10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड 82,670 रुपये/10 ग्राम 20 कैरेट गोल्ड 75,380 रुपये/10 ग्राम 18 कैरेट गोल्ड 68,610 रुपये/10 ग्राम 14 कैरेट गोल्ड 54,630 रुपये/10 ग्राम
यहां ध्यान रहे कि IBJA की वेबसाइट पर मौजूद सोने की ये कीमतें बिना जीएसटी और मेकिंग चार्ज के होती हैं. अलग-अलग शहरों में Gold Making Charge अलग-अलग होते हैं और इसके चलते गोल्ड प्राइस अलग-अलग हो सकता है.
हफ्ते में ऐसे बदलती रही सोने की चाल अगर बीते सप्ताह सोने की कीमतों में रोजाना के हिसाब से चेंज पर गौर करें, तो सोमवार 3 फरवरी को Gold Rate 82,704 रुपये/10 ग्राम थी. इसके अगले कारोबारी दिन 4 फरवरी को ये 83,010 रुपये पर पहुंच गया और फिर 5 फरवरी को और बढ़कर 84,657 रुपये पर पहुंचा. इसके बाद मामूली गिरावट के साथ सोना 6 फरवरी को 84,613 रुपये पर आ गया. लेकिन सप्ताह के आखिरी दिन इसमें फिर उछाल आया और ये 84,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







