
Gold Rate Fall: सोना खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज... हफ्तेभर में इतना हुआ सस्ता, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का अब ये रेट
AajTak
Gold Rate Fall In One Week: सोने की कीमतें बीते एक हफ्ते में अपने हाई से तेजी से फिसली हैं और एमसीएक्स से साथ ही घरेलू मार्केट्स में भी Gold Price में बड़ी गिरावट आई है.
अगर आप सोना (Gold) खरीदने का प्लान बना रहे हैं और काफी समय से इसके सस्ता होने का इंतजार कर रहे हैं, तो फिर आपके लिए ये खबर बेहद राहत भरी है. जी हां बीते एक सप्ताह में सोने की कीमतों (Gold Rates) में तगड़ी गिरावट आई है और न केवल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोना सस्ता (Gold Rate Fall On MCX) हुआ है, बल्कि घरेलू मार्केट में भी अब सोना करीब 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता मिल रहा है.
MCX पर इतना सस्ता हुआ गोल्ड सबसे पहले बताते हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर हफ्तेभर में बदली सोने की कीमत (Gold Rate Weekly Change) के बारे में, तो इससे पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 20 जून को 5 अगस्त की एक्सपायरी वाले 24 कैरेट गोल्ड का प्राइस 99,109 रुपये प्रति 10 ग्राम था और उसी हफ्ते मे ये अपने लाइफ टाइम हाई लेवल 1,01,078 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर भी पहुंचा था. वहीं बीते शुक्रवार 27 जून तक ये घटकर 95,524 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया.
इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो एमसीएक्स पर हफ्तेभर में 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Price) में 3,585 रुपये की गिरावट आई है. वहीं अपने हाई से ये पीली धातु अब 5554 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ती हो गई है. सिर्फ बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन ही इसमें 1.61 फीसदी या 1563 रुपये की कमी आई थी.
घरेलू बाजार में सोने की कीमतें अब बात कर लेते हैं घरेलू मार्केट में सोने की कीमतों में आए बदलाव के बारे में, तो इंडियन बुलियन ज्लेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, देशभर में गोल्ड प्राइस बीते एक सप्ताह में कम हुआ है. वेबसाइट पर अपडेटेड आंकड़ों को देखें, तो 27 जून को शाम में 10 ग्राम 999 शुद्धता वाले सोने का भाव गिरकर 95,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो कि बीते 20 जून को 98,691 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यानी 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड प्राइस में हफ्तेभर में ही 2,911 रुपये की कमी आई है. अन्य कैटेगरी के Gold Rate पर नजर डालें, तो
क्वालिटी दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट गोल्ड 95,780 रुपये/10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड 93,490 रुपये/10 ग्राम 20 कैरेट गोल्ड 85,250 रुपये/10 ग्राम 18 कैरेट गोल्ड 77,590 रुपये/10 ग्राम 14 कैरेट गोल्ड 61,780 रुपये/10 ग्राम गौरतलब है कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स की वेबसाइट पर अपडेट किए जाने वाले गोल्ड रेट देश भर में समान होते हैं, लेकिन अगर आप सर्राफा की दुकान से गोल्ड ज्वेलरी (Gold Jewellery) खरीदने जाते हैं, तो इस पर 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से देना होता है, जिससे इसकी कीमत में इजाफा हो जाता है और मेकिंग चार्ज हर शहर में अलग-अलग हो सकता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








