
Gold Rate: ये तीन कारण... जिनसे सोने की कीमतों में लगी आग, अब ग्लोबल मार्केट में भी बनाया रिकॉर्ड
AajTak
Gold Rate Record High: सोने की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं और हर रोज ये नए शिखर पर पहुंचता जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड प्राइस 3500 डॉलर प्रति औंस के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचा है, तो घरेलू मार्केट में इसका भाव 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार बना हुआ है.
घरेलू मार्केट से लेकर एमसीएक्स तक सोने की कीमतें 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चल रही हैं, तो वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड रेट ने नया रिकॉर्ड बना दिया है और इसका भाव 3500 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जो इसका अब तक का सबसे हाई लेवल है. एक्सपर्ट भी आने वाले कुछ समय में सोने की कीमतें इसी स्तर के आस-पास बनी रहने की आशंका जाहिर कर रहे हैं. वैसे तो साल 2025 में सोने का रेट तेजी से चढ़ा है, लेकिन बीते कुछ महीनों में ये लगातार नए शिखर पर पहुंचता जा रहा है. आइए जानते हैं इसमें तेजी के पीछे के तीन बढ़े कारण...
एमसीएक्स से घरेलू मार्केट तक आसमान पर भाव गोल्ड रेट वैश्विक स्तर पर रिकॉर्ड 3,500 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए और भारतीय खरीदारों के लिए इसका भाव 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चल रहा है. एमसीएक्स पर सोने की वायदा कीमतों की बात करें, तो 3 अक्टूबर की एक्सपायरी वाले 999 शुद्धता वाला गोल्ड बीते कारोबारी दिन 1,05,937 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाई पर पहुंच गया था. वहीं इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेट रेट्स के मुताबिक, घरेलू मार्केट में सोमवार शाम को सोना 1,04,493 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.
सोने में उछाल के ये 3 बड़े कारण बात करें, सोने की कीमतों में हालिया दिनों में आए रिकॉर्ड उछाल के पीछे के कारणों के बारे में, तो इसकी तीन बड़ी वजह सामने आती हैं. जो अमेरिकी टैरिफ के चलते वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और तीसरी लगातार कमजोर होता रुपया है. जिसके चलते 2 सितंबर को सोना सालाना आधार पर 40% उछाल के साथ ग्लोबली रिकॉर्ड हाई लेवल पर जा पहुंचा. बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच लोग लगातार सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर बढ़ रहे हैं.
खरीदें या रुकें... एक्सपर्ट दे रहे ये सलाह फाइनेंशियल एक्सपर्ट सोने की आसमान पर पहुंची कीमतों के चलते खरीदारों को सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह दे रहे हैं. उनका कहना है कि सोना अपने शिखर पर है, तो ऐसे में बड़ी खरीदारी से बचना सही होगा. इसके बजाय गोल्ड ईटीएफ या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में एसआईपी के जरिए खरीदारी करना उचित रास्ता साबित हो सकता है. इसके साथ ही उन्होंने आभूषणों की खरीदारी करते समय इसकी शुद्धता की पुष्टि करने की भी अपील करते हुए सलाह दी है कि सिक्के, बार या ज्वेलरी खरीदते समय हमेशा बीआईएस हॉलमार्किंग और प्रमाणपत्रों को जांचने पर जोर जरूर दें.
सोना खरीदार ये बातें रखें ध्यान
पोर्टफोलियो में सीमित रखें निवेश सोने की कीमतों में लगी आग के बीच एक्सपर्ट्स लगातार निवेशकों को चेतावनी भी देते हुए कह रहे हैं कि आर्थिक अस्थिरता के खिलाफ सोना एक मजबूत बचाव जरूर है, लेकिन इसमें अस्थिरता भी देखने को मिल सकती है. ऐसे में भारतीय निवेशक अपने पोर्टफोलियो में सोने का निवेश इन हाई लेवल पर 5-10% तक ही सीमित रखें, तो बेहतर होगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







