
Goa: चार साल के बेटे को मारकर बैग में लाश लेकर जा रही थी AI कंपनी की CEO, अरेस्ट
AajTak
गोवा में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. जिस पर अपने चार के बेटे की हत्या का आरोप है. पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो वह अपने 4 साल के बेटे की लाश बैग में रखकर ले जा रही थी. महिला एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी की सीईओ है.
गोवा में एक हैरान करने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी की महिला सीईओ ने अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी. महिला बेटे की लाश को बैग में लेकर जा रही थी, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला सूचना सेठ की शादी 2010 में हुई थी. 2019 में उसका बेटा पैदा हुआ था और 2020 में उसका अपने पति से विवाद हो गया. यह मामला कोर्ट में चला गया था, जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया.
कोर्ट ने आदेश दिया था कि बच्चे के पिता अपने बच्चे से रविवार को मिल सकते हैं. इस बात से ही आरोपी महिला प्रेशर आ गई थी, क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि उसका पति उसके बेटे से मिले. इसलिए प्लान के तहत आरोपी महिला शनिवार को बेटे को साथ लेकर गोवा गई और होटल में हत्याकांड को अंजाम दे दिया. महिला का सोचना था कि उसका पति बेटे से ना मिल सके. इसलिए उसने बेटे को ही खत्म कर दिया.
पुलिस को कैसे चला वारदात का पता?
दरअसल, गोवा के जिस होटल में महिला रुकी थी, वहां वह अपने चार साल के बच्चे को भी साथ लेकर आई थी. जब महिला होटल छोड़कर गई तो बच्चा उसके साथ नहीं था. महिला को अकेले जाते देखने के बाद होटल स्टाफ को उस पर शक हुआ. जिस टैक्सी से महिला गई वह लोकल थी, इसलिए होटल के स्टाफ ने टैक्सी वाले से फोन कर महिला के बारे में पूछा. टैक्सी वाले ने बताया कि महिला टैक्सी में अकली ही है. इसके बाद होटल स्टाफ ने पुलिस को फोन कर पूरी जानकारी दी और पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर बैग में बच्चे की लाश बरामद कर ली.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











