
Goa के द्वीप पर तिरंगा फहराने का विरोध, Indian Navy ने रद्द किया प्रोग्राम; CM बोले- जरूर फहरेगा झंडा
Zee News
गोवा (Goa) के साओ जैसिंटो द्वीप (Sao Jacinto Island) पर तिरंगा फहराने का विवाद तेज हो गया है. स्थानीय लोगों के विरोध के बाद नेवी (Indian Navy) ने इस द्वीप पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम रद्द कर दिया है.
पणजी: गोवा (Goa) के साओ जैसिंटो द्वीप (Sao Jacinto Island) पर तिरंगा फहराने का विवाद तेज हो गया है. स्थानीय लोगों के विरोध के बाद नेवी (Indian Navy) ने इस द्वीप पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम रद्द कर दिया है. वहीं सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि द्वीप पर तिरंगा हर हालत में फहराया जाएगा. बताते चलें कि देश की आजादी के 75वें साल के उपलक्ष्य में लोगों में देशभक्ति की भावना भरने के लिए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अभियान चल रहा है. इसके तहत रक्षा मंत्रालय ने 13 से 15 अगस्त के बीच देश भर के द्वीपों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की योजना बनाई है. इसी अभियान के तहत नेवी (Indian Navy) विभिन्न इलाकों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम कर रही है. नेवी ने गोवा (Goa) के एक द्वीप साओ जैसिंटो (Sao Jacinto Island) पर कार्यक्रम करने के लिए उस जमीन के मालिक एंथनी रोड्रिग्ज से स्वीकृति हासिल कर ली. यह द्वीप तटीय राज्य के दक्षिण गोवा जिला में वास्को शहर के पास है. इस अनुमति के बाद आसपास के कुछ लोगों ने इस मुद्दे पर एंथनी से आपत्ति जताई.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










