
Ghaziabad Police से बोला आरोपी- ताबीज के कारण गर्भ में हुई बच्चे की मौत, इसीलिए बुजुर्ग को पीट
Zee News
गाजियाबाद पुलिस ने पहली बार डासना जेल में बंद परवेज का बयान दर्ज किया है. उनसे कबूला है कि ताबीज के कारण उसके बच्चे की पत्नी के गर्भ में ही मौत हो गई, इसीलिए बुजुर्ग को पीट.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश (UP) के गाजियाबाद (Ghaziabad) शहर में बुजुर्ग की दाढ़ी काटने का मामला चार दिन बाद भी सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बना हुआ है. इसी कारण पुलिस भी दिन-रात काम कर जांच पूरी करने में जुटी हुई है. इसी क्रम में शुक्रवार को जांच अधिकारी ने डासना जेल में बंद परवेज गुर्जर के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें उसने अब्दुल समद की पिटाई करने की बात कबूल कर ली है. 12 जून से रंगदारी के एक दूसरे मामले में जेल में परवेज ने बताया कि उस रात वो गुस्से में था. क्योंकि उसे लगता था कि समद के द्वारा दिए गए ताबीज की वजह से उसकी पत्नी के गर्भ में 5 महीने के बच्चे की मौत हो गई थी. उसका साथ बुरा हो रहा था. उसने बताया कि कल्लू ने दाढ़ी काटी थी, क्योंकि वो भी बहुत गुस्से में था. काफी सारे लोग वहां मौजूद थे. बताया जा रहा है कि परवेज को इंतजार ने ही जेल में बंद करवाया था. दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद परवेज को जेल हो गई. बयान दर्ज करने के बाद अब पुलिस प्रवेश को रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








