
Ghaziabad: थूक लगाकर तंदूरी रोटी बना रहा था शख्स, वीडियो हुआ वायरल; आरोपी गिरफ्तार
Zee News
Ghaziabad Video viral: गाजियाबाद से थूक कर रोटी बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को देखकर लोग आक्रोशित हैं. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स थूक लगाकर रोटी और नान बना रहा है. शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो गाजियाबाद के सिहानीगेट क्षेत्र के एक चिकन कॉर्नर का बताया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन एक्शन में आ गया. शख्स का थूक लगाकर खाना बनाने का वीडियो को देखकर लोग आक्रोशित हैं. पुलिस भी मामले की गंभीरता को समझते हुए एक्शन मोड में आ गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. गाजियाबाद के एक चिकन पॉइंट का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स थूक लगाकर रोटी बनाता दिख रहा है.
वायरल वीडियो में शख्स तंदूरी रोटी बनाता दिख रहा है. रोटी बनाने के दौरान वो आटे से बनी हुई कच्ची रोटी पर थूकता है और फिर उसे भट्टी में पकने के लिए डाल देता है. रेस्टोरेंट में और भी कई लोग खड़े नजर आ रहे हैं. लेकिन किसी का ध्यान इस व्यक्ति की तरफ नहीं जा रहा. रेस्टोरेंट के बाहर की तरफ से किसी शख्स ने इस वीडियो को बनाया है, जो वायरल हो रहा है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










