
Ghaziabad : कनाडा में मारे गए गाजियाबाद के छात्र का शव भारत पहुंचा, पिता ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
AajTak
गाजियाबाद का छात्र कार्तिक वासुदेव तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद टोरंटो स्कूल में दाखिला ले पाया था. जनवरी में ही वह टोरंटो गया था. मेट्रो स्टेशन के गेट पर गुरुवार को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई.
कनाडा के टोरंटो में मारे गए 21 साल के छात्र कार्तिक वासुदेव का शव तीन दिन बाद भारत पहुंच चुका है. वहीं इस मामले में छात्र के परिवार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसके पिता जितेश वासुदेव ने कहा कि वारदात के 48 घंटे बाद भी कनाडा या भारत सरकार द्वारा कोई सहायता प्रदान नहीं की गई थी. उन्होंने कहा कि परिवार ने एक फास्ट-ट्रैक वीजा प्रक्रिया की मांग की ताकि वह तुरंत कनाडा जा सकें क्योंकि उन्हें आशंका थी कि अधिकारी मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहे हैं.
'सरकार की तरफ से कोई नहीं आया' कार्तिक के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि विदेश मंत्री जयशंकर ने जब ट्वीट कर घटना की जानकारी दी तो मैंने उस ट्वीट का जवाब दिया था, लेकिन भारत सरकार की ओर से कोई भी उनके पास नहीं पहुंचा."
सीसीटीवी फुटेज में दिखा हत्यारा!
कनाडा पुलिस ने बताया कि छात्र का शव टोरंटो की ग्लेन रोड पर शेरबोर्न मेट्रो स्टेशन के एंट्रेस गेट पर मिला. वह गुरुवार को घर से काम पर जाने के लिए निकला था, तभी यह वारदात हुई. शुरुआती जांच में पुलिस को अश्वेत व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज में दिखा, जिसके हाथ में बंदूक थी. पुलिस को शक है कि इसी शख्स ने छात्र को गोली मारी है. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.
'टोरंटो स्कूल में दाखिले के लिए 3 साल मेहनत की'
कार्तिक पिता जितेश वासुदेव ने कहा, "हमने सब कुछ खो दिया है. वह सिर्फ अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहा था. कनाडा आने का उसका सपना था. टोरंटो में स्कूल में एडमिशन के लिए पाने के लिए तीन साल तक कड़ी मेहनत की थी.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







