
GF माहिका के प्यार में लट्टू हार्दिक पंड्या, पापा से दूर मां संग घूम रहा बेटा, EX वाइफ का दिखा टशन
AajTak
हार्दिक पंड्या तलाक के बाद लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं. वो अब लंबे समय से मॉडल माहिका शर्मा संग रिश्ते में हैं. माहिका और हार्दिक का बॉन्ड वक्त के साथ गहरा हो रहा है. वहीं, उनकी EX वाइफ नताशा बेटे संग अपनी जिंदगी गुजार रही हैं.
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या इस वक्त हैप्पी फेज में हैं. उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी चल रही है. हार्दिक एक तरफ टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग उनका प्यार परवान चढ़ रहा है.
माहिका के प्यार में हार्दिक
वर्ल्ड कप की शानदार जीत के बाद हार्दिक पंड्या बीती रात गर्लफ्रेंड संग आउटिंग एन्जॉय करते हुए नजर आए. दोनों हाथों में हाथ डाले दिखे. कपल को देखते ही पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया. हार्दिक-माहिका के चेहरे पर खुशी और सुकून साफ नजर आया.
माहिका ने अपनी आउटिंग की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं. वो अपने पेट डॉगी संग मस्ती करती नजर आईं. तस्वीर देखकर फैंस का मानना है कि उनकी फोटो हार्दिक ने ही क्लिक की है.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












