
'Gen Z को 5वीं की मैथ्स तक नहीं आती, तो जॉब कैसे दूं', CEO की पोस्ट वायरल, छिड़ी बहस
AajTak
Ashish Gupta नाम के एक CEO ने हाल ही में लिंक्डइन पर एक पोस्ट शेयर किया, जो अब वायरल है. उन्होंने एक प्रतिष्ठित कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट के दौरान 50+ स्टूडेंट्स से एक आसान मैथ्स का सवाल पूछा. ये सवाल क्लास 5 के लेवल का था, लेकिन हैरान करने वाली बात ये रही कि सिर्फ 2 स्टूडेंट्स ही सही जवाब दे सके.
आज की जनरेशन डिजिटल दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन क्या वे बेसिक स्किल्स जैसे प्रॉब्लम-सॉल्विंग और फाइनेंशियल लिटरेसी में पीछे रह रहे हैं? बेंगलुरु के एक CEO के बयान के बाद यह बहस और तेज हो गई है.
Gen Z, यानी वे लोग जो 1990 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में पैदा हुए हैं, अक्सर अपनी वर्क एथिक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कई कंपनियां Gen Z को काम पर रखने से बच रही हैं. वजह? रिपोर्ट के मुताबिक, काम के प्रति बेपरवाह रवैया, जो कंपनियों को रास नहीं आ रहा.
जब यह रिपोर्ट आई, तो Gen Z ने भी सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा. उनका कहना था कि जमाना तेजी से बदल रहा है, तो काम करने का तरीका भी बदलना चाहिए. वे स्मार्ट वर्क में यकीन रखते हैं, लेकिन कंपनियां अभी भी सिर्फ हार्ड वर्क को ही अहमियत दे रही हैं.
अब इसी बहस को बेंगलुरु के एक CEO के दावे ने और हवा दे दी है. उन्होंने कहा कि Gen Z के लोग इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया एल्गोरिदम तो अच्छे से समझते हैं, लेकिन बेसिक मैथ्स और लॉजिकल थिंकिंग में फेल हो जाते हैं.
क्या है पूरा मामला?
Ashish Gupta नाम के एक CEO ने हाल ही में लिंक्डइन पर एक पोस्ट शेयर किया, जो अब वायरल है. उन्होंने एक प्रतिष्ठित कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट के दौरान 50+ स्टूडेंट्स से एक आसान मैथ्स का सवाल पूछा. ये सवाल क्लास 5 के लेवल का था, लेकिन हैरान करने वाली बात ये रही कि सिर्फ 2 स्टूडेंट्स ही सही जवाब दे सके.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











