
Geeta Jayanti 2023: कब मनाई जाएगी गीता जयंती? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Geeta Jayanti 2023: इस साल गीता जयंती 22 दिसंबर दिन शुक्रवार को पड़ रही है. गीता हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी को मनाई जाती है. आइए आपको गीता जयंती का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में विस्तार से बताते हैं.
Geeta Jayanti 2023: महाभारत में कुरुक्षेत्र के युद्ध में श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच हुई वार्तालाप ने भगवत गीता को जन्म दिया था. सनातन धर्म में यह इकलौता ऐसा ग्रंथ है, जिसकी जयंती मनाई जाती है. इस साल गीता जयंती 22 दिसंबर दिन शुक्रवार को पड़ रही है. गीता हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी को मनाई जाती है. आइए आपको गीता जयंती का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में विस्तार से बताते हैं.
गीता जयंती 2023 तिथि हिंदू पंचांग के अनुसार, गीता जयंती मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी को मनाई जाती है. इस साल मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी 22 दिसंबर को सुबह 8.15 बजे से प्रारंभ होगी और इसका समापन 23 दिसंबर को सुबह 7.10 बजे तक होगी.
गीता जयंती 2023 शुभ योग इस साल गीता जयंती पर तीन बड़े ही शुभ योग बनने जा रहे हैं. इस दिन शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग रहने वाला है.
शिव योग- 22 दिसंबर को सुबह 11.11 बजे से सुबह 09.08 बजे तक है.सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 07.09 बजे से रात 09.36 बजे तक रहेगा.रवि योग- सुबह 07.09 बजे से रात 09.36 बजे तक
गीता जयंती की पूजन विधि गीता जयंती के दिन भगवत गीता कापाठ करना शुभ माना जाता है. इस दिन घरों और मंदिरों भगवान कृष्ण और श्रीमद्भगवद्गीता की पूजा होती है. इस मौके पर कई लोग व्रत भी रखते हैं. इस दिन गीता के उपदेश पढ़ने और सुनने का खास महत्व होता है. इस दिन गीता का पाठ करने से भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है.
गीता जयंती के दिन किसी निर्धन व्यक्ति को वस्त्र या अन्न का दान करने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है. गीता को गीतोपनिषद के नाम से भी जाना जाता है. गीता के उपदेशों को आत्मसात और अनुसरण करने पर समस्त कठिनाइयों और शंकाओं का निवारण होता है. कहते हैं कि गीता में बताई गई बातों को अपने जीवन में शामिल करने से निश्चित ही इंसान की तकदीर संवर जाती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










