
GB WhatsApp क्या है? क्या इसे यूज करने से आप WhatsApp से बैन हो जाएंगे?
AajTak
भारत में WhatsApp के यूजर्स बड़ी संख्या में है. कुछ समय पहले ये ऐप अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी के चलते विवादो में था. उस वक्त काफी सारे लोगों ने Signal और Telegram जैसे दूसरे ऐप्स का रूख भी कर लिया था.
भारत में WhatsApp के यूजर्स बड़ी संख्या में है. कुछ समय पहले ये ऐप अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी के चलते विवादों में था. उस वक्त काफी सारे लोगों ने Signal और Telegram जैसे दूसरे ऐप्स का रूख भी कर लिया था. हालांकि, अब भी देश में वॉट्सऐप के यूजर्स बड़ी संख्या में हैं और कोरोनाकाल में इसका इस्तेमाल और भी ज्यादा बढ़ा गया है. इस बीच एक ऐप GB WhatsApp गूगल सर्च पर ट्रेंड कर रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में. सबसे पहले आपको बता दें GB WhatsApp ओरिजनल वॉट्सऐप का कोई अपडेटेड वर्जन नहीं है. जैसा कि इसके लेकर चर्चा है. ये एक पूरी तरह से अलग ऐप है और ये एक मॉडेड वर्जन है. हालांकि, इसमें आपको ओरिजनल वॉट्सऐप जैसे ही फंक्शन मिलेंगे. ऐसे में इसका इस्तेमाल बेहद खतरनाक हो सकता है. क्योंकि, इसके इस्तेमाल से आपके डेटा में सेंध लगाई जा सकती है. हालांकि, इसमें ओरिजनल ऐप के फंक्शन के साथ-साथ कस्टमाइजेशन जैसे कई एडिशनल फीचर होने की वजह से कुछ यूजर्स इसका इस्तेमाल करते हैं.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









