
Gastric Headache: क्या सिर में भी चढ़ जाती है गैस, जानें कितनी खतरनाक होती है यह बीमारी?
ABP News
Gallbladder Disease Symptoms: अक्सर ऐसे लोग मिल जाते हैं, जो बोलते हैं कि सिर में गैस चढ़ गई है. चलिए आपको बताते हैं कि यह स्थिति कब होती है और इससे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए?
Can Gas Cause Headache: आपके साथ कितनी बार ऐसा हुआ है कि सिर में धड़कता दर्द हुआ और आपने उसे बस तनाव समझकर नजरअंदाज कर दिया? ऑफिस का दबाव, अनरेगुलर दिनचर्या और जल्दबाजी में खाया गया खाना, इन सबके बीच सिरदर्द आम बात लगने लगता है. लेकिन हर सिरदर्द का कारण तनाव नहीं होता. कई बार इसकी जड़ पेट में छिपी होती है. इसे ही आम भाषा में गैस से होने वाला सिरदर्द या गैस्ट्रिक हेडेक कहा जाता है. चलिए आपको बताते हैं कि गैस सर पर कब चढ़ जाती है.
गैस्ट्रिक सिरदर्द कोई सामान्य टेंशन या साइनस हेडेक नहीं है. यह तब होता है जब डाइजेशन सिस्टम में गड़बड़ी, जैसे अपच, एसिडिटी या गैस होती है. पेट और दिमाग के बीच गहरा संबंध है. जब पेट में असंतुलन होता है तो शरीर रिएक्शन देता है, और कई लोगों में यह दर्द सिर तक पहुंच जाता है. मसालेदार खाना, अनियमित भोजन, ज्यादा चाय-कॉफी और लगातार तनाव इस समस्या को बढ़ा सकते हैं.
कब होती है दिक्कत?
Bangaloregastrocentre की रिपोर्ट के अनुसार, सामान्य गैस्ट्रिक सिरदर्द और गैस्ट्रिक माइग्रेन में फर्क समझना भी जरूरी है. गैस्ट्रिक सिरदर्द हल्का या लगातार रहने वाला दर्द हो सकता है, जबकि गैस्ट्रिक माइग्रेन ज्यादा तीव्र, धड़कन जैसा दर्द देता है. इसमें रोशनी और आवाज से परेशानी, मितली या उल्टी भी हो सकती है. दोनों ही स्थितियों में मूल कारण डाइजेशन की गड़बड़ी ही होती है. अगर यह समस्या कभी-कभार हो तो चिंता की बात नहीं, लेकिन बार-बार होने लगे तो इसे नजरअंदाज न करें. लगातार गैस्ट्रिक सिरदर्द क्रॉनिक गैस्ट्राइटिस, पेप्टिक अल्सर, गालब्लैडर की बीमारी, इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम या गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज जैसी गंभीर स्थितियों का संकेत हो सकता है.













