
Ganga Saptami 2022: इन 3 शुभ योगों के साथ आई गंगा सप्तमी, ये काम करने से 10 तरह के पापों का नाश
AajTak
गंगा सप्तमी के दिन गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लेकर मां गंगा से मनोवांछित वरदान प्राप्त किया जा सकता है. पापों का नाश और पितृ दोष दूर करने के लिए भी गंगा सप्तमी पर विशेष उपाय किए जा सकते हैं. गंगा सप्तमी का त्योहार इस बार ज्यादा शुभ माना जा रहा है.
Ganga Saptami 2022: वैशाख शुक्ल की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लेकर मां गंगा से मनोवांछित वरदान प्राप्त किया जा सकता है. पापों का नाश और पितृ दोष दूर करने के लिए भी गंगा सप्तमी पर विशेष उपाय किए जा सकते हैं. गंगा सप्तमी का त्योहार इस बार ज्यादा शुभ रहने वाला है. दरअसल इस बार रवि पुष्य, श्रीवत्स और सर्वार्थसिद्धि योग के साथ गंगा सप्तमी मनाई जाएगी.
3 शुभ योगों के साथ गंगा सप्तमी ज्योतिषियों का कहना है कि गंगा सप्तमी पर इस साल रवि पुष्य, श्रीवत्स और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं. सप्तमी तिथि आज दोपहर करीब 3 बजे से शुरू हो चुकी है जो रविवार शाम 5 बजे तक रहेगी. 8 मई को सूर्योदय के समय तीन महायोगों के साथ गंगा सप्तमी मनाई जाएगी. रवि पुष्य योग सुबह सूर्योदय के साथ शुरू होकर दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इसी बीच सर्वार्थसिद्धि योग भी होगा.
गंगा सप्तमी का शुभ मुहूर्त सप्तमी तिथि 7 मई को दोपहर 2 बजकर 57 मिनट से प्रारंभ होकर अगले दिन 8 मई को शाम 5 बजे तक रहेगी. उदिया तिथि होने के कारण गंगा सप्तमी 8 मई को ही मनाई जाएगी. 8 मई को सुबह 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 01 बजकर 41 मिनट तक पूजा का अबूझ मुहूर्त रहेगा.
गंगा सप्तमी पर 10 पापों का नाश गंगा सप्तमी पर आस्था की डुबकी लेने से पापों का नाश होता है. ज्योतिषियों का कहना है कि इस दिन गंगा घाट पर स्नान करने से 10 तरह के पापों का नाश होता है. स्मृतिग्रंथ में दस प्रकार के पाप बताए गए हैं. कायिक, वाचिक और मानसिक. किसी दूसरे की वस्तु रखना, हिंसा, पराई स्त्री के नजदीक जाना, ये सभी कायिक यानी शारीरिक पाप बताए गए हैं.
झूठ बोलना, अपशब्द कहना या पीठ पीछे किसी की बुराई करना, ये सभी वाचिक पाप के दायरे में आते हैं. इसके अलावा, दूसरों की चीजें छीनना, दूसरों का बुरा करने के बारे में सोचना या गलत विचार मन में लाना, ये सभी मानसिक पाप होते हैं. कहते हैं कि गंगा सप्तमी पर स्नान करने से इन सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










