
Galaxy S25 Ultra हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है
AajTak
Galaxy S25 Ultra की कीमत कम हो गई है. इसी महीने Galaxy S26 सीरीज लॉन्च हो रही है. कंपनी ने अनपैक्ड की तारीख का ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं ये डील आपके लिए कैसी रहेगी.
Samsung Galaxy S25 Ultra एक महंगा फोन है. अगर आप इसकी कीमत देखकर रुक गए थे, तो अब आपके लिए मौका बन सकता है. Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले ही Samsung ने S25 Ultra की कीमत में बड़ा कट कर दिया है.
Samsung Galaxy Unpacked 2026 की डेट आ चुकी है. इवेंट 25 फरवरी को होगा और इसी दिन Galaxy S26 सीरीज लॉन्च होगी. इस सीरीज में Galaxy S26, S26 Plus और S26 Ultra लॉन्च किए जाएंगे.
अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर यह फोन अब 18 से 21 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है. यानी जो फोन कुछ समय पहले तक करीब सवा लाख रुपये में बिक रहा था, वही अब काफी कम कीमत पर मिल रहा है.
मोबाइल इंडस्ट्री में यह पुराना तरीका है. जैसे ही नया फ्लैगशिप आने वाला होता है, कंपनियां पुराने मॉडल का स्टॉक साफ करना शुरू कर देती हैं. Samsung भी वही कर रहा है.
Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले S25 Ultra को डिस्काउंट पर उतारकर कंपनी पुराने मॉडल को जल्दी निकालना चाहती है, ताकि नया फोन आते ही फोकस पूरी तरह नई सीरीज पर रहे.
Galaxy S25 Ultra आज भी कमजोर फोन नहीं है. इसमें दमदार प्रोसेसर है और कैमरा अभी भी टॉप क्लास माना जाता है. S Pen का सपोर्ट भी मिलता है. मतलब अगर कोई यूज़र आज S25 Ultra खरीदता है, तो उसे ऐसा नहीं लगेगा कि उसने पुराना या आउटडेटेड फोन ले लिया है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








