
Gajkesari Yog 2025: धनतेरस से पहले बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
AajTak
Gajkesari Yog 2025: धनतेरस से पहले बनने रहा गजकेसरी योग इस बार कई राशियों की किस्मत चमकाने वाला है. यह राजयोग कई राशियों के जीवन में धन, समृद्धि और तरक्की के नए अवसर लेकर आएगा. जानिए किन राशियों को मिलेगा इसका खास फायदा.
Gajkesari Yog 2025: इस बार धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा. धनतेरस को धनत्रयोदशी, धन्वंतरी त्रयोदशी और धन्वंतरी जयंती के नाम से भी जाना जाता है. पंचांग के अनुसार, इस बार धनतेरस से पहले गजकेसरी योग का निर्माण होने जा रहा है. दरअसल, 12 अक्टूबर को मिथुन राशि में गुरु-चंद्रमा की युति होने जा रही है, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण होने जा रहा है.
ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है. कहते हैं कि जब जातक की कुंडली में यह राजयोग बनता है तो उसके जीवन में मानसिक शांति और खुशियों का आगमन होने लगता है. साथ ही, इस योग से व्यक्ति धन, संपत्ति, यश, मान-सम्मान, अच्छा स्वास्थ्य, और सुखी गृहस्थ जीवन प्राप्त होता है. यह योग व्यक्ति को अपने जीवन के किसी भी क्षेत्र, जैसे शिक्षा, व्यापार, या राजनीति में अपार सफलता दिलाता है. तो चलिए जानते हैं कि 12 अक्टूबर को बनने जा रहे गजकेसरी योग से कौन सी राशियां लाभान्वित होंगी.
1. वृषभ
गजकेसरी योग वृषभ राशि वालों के लिए सौभाग्य लेकर आ रहा है. लंबे समय से अटके हुए काम अब पूरे होंगे. करियर में तरक्की और मान-सम्मान मिलने के योग हैं. जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए यह सही समय है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में भी खुशियां बढ़ेंगी.
2. मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक रूप से बहुत शुभ रहने वाला है. धन आगमन के नए स्रोत खुलेंगे और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक साबित होगा. परिवार में भी सामंजस्य बना रहेगा. प्रेम जीवन में भी मिठास बढ़ेगी.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










