
G-20 Summit के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचेंगे बाइडेन, द्विपक्षीय मुलाकातों समेत ये है पूरा शेड्यूल
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे और आईटीसी मौर्य में रुकेंगे. वह शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके अलावा उनका भारत का यह दौरा काफी व्यस्त रहने वाला है. भारत के बाद वह वियतनाम के लिए रवाना होंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी 20 शिखर सम्मलेन में भाग लेने के लिए शुक्रवार नई दिल्ली पहुंचेंगे. जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान और उससे इतर मोदी और अन्य विश्व नेताओं के साथ उनकी बैठकें और बातचीत रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी)द्वारा तय कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत संचालित होंगी. 80 वर्षीय बाइडेन की पत्नी कोविड पॉजिटिव हुई हैं, जिसके बाद सोमवार और मंगलवार उनका कोविड परीक्षण किया गया लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई.
शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर पीएम के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक
वह आईटीसी मौर्य होटल में रुकेंगे. शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचने के साथ ही वह उसी दिन उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. बाइडेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जी20 के एजेंडे, विशेष रूप से आर्थिक सहयोग और बहुपक्षीय निवेश के अवसरों पर चर्चा होने की उम्मीद है. इस बात की बहुत कम संभावना है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति बिडेन जलवायु और चल रहे यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करेंगे.
शनिवार को जी 20 के सत्रों में लेंगे हिस्सा
इसके बाद शनिवार का दिन भी बाइडेन के लिए काफी व्यवस्त रहेगा. इस दिन भी वह पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद, वह जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दो महत्वपूर्ण सत्रों 'वन अर्थ' और 'वन फैमिली' में हिस्सा लेंगे. इसके अतिरिक्त वह वैश्विक बुनियादी ढांचे और निवेश के लिए साझेदारी पर केंद्रित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. दिन का समापन अन्य G20 नेताओं के साथ रात्रिभोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा.
रविवार को जाएंगे राजघाट

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









