
G-20 के लोगो में 'कमल', कांग्रेस बोली- प्रचार का कोई मौका नहीं छोड़ते पीएम मोदी, BJP का पलटवार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत की जी-20 की अध्यक्षता के लोगो, थीम और वेबसाइट को लॉन्च किया. खास बात ये है कि G-20 के लोगो में कमल दिखा. G-20 के लोगो में कमल शामिल किए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और पीएम मोदी खुद का प्रचार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया.
भारत इस साल G-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत की जी-20 की अध्यक्षता के लोगो, थीम और वेबसाइट को लॉन्च किया. खास बात ये है कि G-20 के लोगो में कमल दिखा. G-20 के लोगो में कमल शामिल किए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और पीएम मोदी खुद का प्रचार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कमल 1950 में तब की कांग्रेस सरकार द्वारा राष्ट्रीय फूल घोषित किया गया था.
कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लोगो में कमल के निशान को शामिल करने पर सवाल उठाए. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 70 साल पहले नेहरू ने कांग्रेस के झंडे को भारत का झंडा बनाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. लेकिन अब बीजेपी का चुनावी निशान भारत की अध्यक्षता में हो रहे G20 का आधिकारिक लोगो बन गया है! यह चौंकाने वाला है. हमने अभी तक देखा है कि पीएम मोदी और भाजपा बेशर्मी से खुद को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं गंवाती.
Over 70 years ago, Nehru rejected the proposal to make Congress flag the flag of India. Now,BJP's election symbol has become official logo for India's presidency of G20! While shocking,we know by now that Mr.Modi & BJP won’t lose any opportunity to promote themselves shamelessly!
राष्ट्रीय प्रतीक को बदनाम करती है कांग्रेस- बीजेपी वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया. हरदीप पुरी ने कहा कि 1950 में तब की कांग्रेस सरकार ने कमल को राष्ट्रीय पुष्प घोषित किया था. जयराम रमेश का जन्म 1954 में हुआ था. उन्होंने लिखा भगवान ही जानता है कि कांग्रेस हर राष्ट्रीय प्रतीक को बदनाम करने और कमजोर करने का विकल्प क्यों चुनती है, जबकि वह खुद को जोड़ने के लिए यात्रा निकाल रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











