
France vs Morocco FIFA World Cup Semi final: फ्रांस लगातार दूसरी बार फाइनल में, अर्जेंटीना से होगी टक्कर, मोरक्को का सपना टूटा
AajTak
कतर की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में फ्रांस ने अपना शानदार खेल दिखाया. डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस ने सेमीफाइनल में मोरक्को की टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. अब खिताबी मुकाबले में फ्रांस की टक्कर लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली टीम अर्जेंटीना से होगी...
France vs Morocco FIFA World Cup Semi final LIVE: डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस की टीम लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है. कतर में खेले जा रहे वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से करारी शिकस्त दी है. इसी के साथ अफ्रीकी टीम मोरक्को का पहली बार फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया है.
अब फ्रांस की टीम अपना लगातार दूसरा और ओवरऑल तीसरा खिताब जीतने के लिए फाइनल में अर्जेंटीना से भिड़ेगी. इस अर्जेंटीनाई टीम के कप्तान लियोनेल मेसी हैं. अब फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच 18 दिसंबर को खेला जाएगा.
मैच में गोल इस तरह हुए
पहला गोल: 5वें मिनट में फ्रांस के डिफेंडर थियो हर्नांडेज ने दागादूसरा गोल: 79वें मिनट में यह गोल रैंडल कोलो मुआनी ने किया
फ्रांस की टीम लगातार दूसरे फाइनल में
फ्रांस की टीम ने यह मुकाबला जीतकर लगातार दूसरी और ओवरऑल चौथी बार फाइनल में एंट्री कर ली है. इससे पहले फ्रांस ने तीन बार फाइनल खेला, जिसमें दो बार 1998 और 2018 में खिताब जीता है. जबकि 2006 में उपविजेता रही थी. फ्रांस की टीम दो बार तीसरे और एक बार चौथे नंबर पर भी रही है. इस बार फ्रांस की टीम कुल सातवीं बार टॉप-4 में पहुंची है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











