
France: फिल्मी स्टाइल में कैदी वाहन पर हमला… गोलीबारी और साथी को छुड़ा ले गए हमलावर, दो पुलिसकर्मियों की मौत
AajTak
पुलिस ने कहा कि यह सुनियोजित हमला, जो पूरे यूरोप में नशीली दवाओं से जुड़ी हिंसा की बढ़ती घटनाओं के बीच हुआ है. उत्तरी फ्रांस के यूरे क्षेत्र में इंकारविले में एक टोल बूथ पर सुबह करीब नौ बजे यह वारदात हुई थी. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में भगोड़े कैदी की पहचान 30 साल के मोहम्मद ए के रूप में की गई है.
फ्रांस में एक कैदी को छुड़ाने के लिए प्रिजन वैन पर घात लगाकर बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में हमला किया. बंदूकधारी हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है, जबकि 3 जवान घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बड़ा तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.
पुलिस ने कहा कि यह सुनियोजित हमला, जो पूरे यूरोप में नशीली दवाओं से जुड़ी हिंसा की बढ़ती घटनाओं के बीच हुआ है. उत्तरी फ्रांस के यूरे क्षेत्र में इंकारविले में एक टोल बूथ पर सुबह करीब नौ बजे यह वारदात हुई थी. पुलिस ने बताया वारदात के बाद अज्ञात हमलावर और कैदी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए.
यह भी पढ़ें- ईरानी ड्रोन की हू-ब-हू नकल... फ्रांस ने बनाया खतरनाक आत्मघाती ड्रोन Veloce 330, जानिए खासियत
जेल वैन के आगे टकराई एसयूवी
सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नकाब पहने कम से कम दो लोगों को राइफलें लिए हुए आग की लपटों में घिरी एक एसयूवी के पास चक्कर लगा रहे थे. ऐसा लग रहा था कि जेल वैन के सामने से टकराने के बाद एसयूवी में आग लग गई थी. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में भगोड़े कैदी की पहचान 30 साल के मोहम्मद ए के रूप में की गई है.
फ्रांसीसी पुलिस के एक सूत्र ने कहा कि संदेह है कि उसके कहने पर मार्सिले में एक हत्या की गई थी और उसका शहर के शक्तिशाली ‘ब्लैक्स’ गैंग से संबंध था. आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








