
Fortuner Leader: टोयोटा फॉर्च्यूनर 'लीडर' एडिशन हुआ लॉन्च, मिलते हैं धांसू फीचर्स
AajTak
Toyota Fortuner अपने सेग्मेंट में सबसे ज्यादा बेची जाने वाली एसयूवी है. अब कंपनी ने इसके नए लीडर एडिशन (Leader Edition) को लॉन्च किया है. इस नए एडिशन में कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक अपग्रेड्स दिए हैं जो कि इसे रेगुलर मॉडल के मुकाबले और भी बेहतर बनाते हैं.
Toyota Fortuner Leader Edition: एसयूवी सेग्मेंट की बादशाह कही जाने वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर को बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया गया है. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने आज इंडियन मार्केट में नई टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर (Toyota Fortuner Leader) एडिशन को लॉन्च किया है. इस नए लीडर एडिशन में कंपनी ने कुछ कॉस्टमेटिक बदलाव किए हैं जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाता है.
हालांकि कंपनी ने Fortuner Leader की कीमत की घोषणा नहीं की है. कंपनी का कहना है कि, कीमतों का ऐलान डीलर लेवल पर किया जाएगा. इच्छुक ग्राहक इस एसयूवी को अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं. इसके लिए ग्राहकों को बतौर बुकिंग अमाउंट 50,000 रुपये की राशि जमा करनी होगी. बता दें कि, Toyota Fortuner को पहली बार साल 2009 में लॉन्च किया गया था. तब से लेकर अब तक कंपनी ने इसके 2,51,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है.
Fortuner Leader में क्या है ख़ास:
टोयोटा फॉर्च्यूनर के नए लीडर एडिशन में कंपनी ने डुअल-ओन एक्सटीरियर पेंट, ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स, वायरलेस चार्जर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, आगे और पीछे की तरफ बंपर स्पॉयलर दिया है. कलर ऑप्शन में ब्लैक रूफ के साथ सुपर व्हाईट, ब्लैक रूफ के साथ प्लैटिनम पर्ल और ब्लैक रूफ के साथ सिल्वर मैटेलिक का विकल्प मिलता है.
पावर और परफॉर्मेंस:
लीडर एडिशन को स्पोर्टी डिज़ाइन देने के साथ ही इसमें 2.8 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन दिया गया है. ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. मैनुअल मोड में ये इंजन 204 PS की पावर और 420 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










