
Flipkart TV Sale: सस्ते में खरीद सकते हैं स्मार्ट टीवी, मिल रहा 70 परसेंट तक डिस्काउंट
AajTak
Flipkart TV Sale: फ्लिपकार्ट पर चल रही टीवी सेल खत्म होने वाली है. इस सेल में कंज्यूमर्स 70 परसेंट तक डिस्काउंट पर टीवी खरीद सकते हैं. 16 अगस्त से शुरू हुई सेल 18 अगस्त को खत्म हो रही है. इस सेल में शाओमी, सैमसंग और इनफिनिक्स समेत दूसरे ब्रांड्स पर ऑफर मिल रहा है. आइए जानते हैं सेल में मिल रहे ऑफर्स.
नया टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Flipkart पर TV Days सेल चल रही है. आज इस सेल का आखिरी दिन है. फ्लिपकार्ट सेल 16 अगस्त से शुरू हुई है, जो 18 अगस्त को खत्म होगी. इसमें आपको 70 परसेंट तक डिस्काउंट पर विभिन्न ब्रांड्स के टीवी मिल सकते हैं. बड़ी स्क्रीन से लेकर छोटी स्क्रीन के मॉडल तक पर इस सेल में छूट मिल रही है.
Flipkart Sale की इस सेल में विशेष बैंक ऑफर या डिस्काउंट नहीं मिल रहा है. इस सेल से आप Samsung, Infinix, शाओमी, एलजी और दूसरे ब्रांड्स के टीवी खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस सेल में मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
अगर आप एक सस्ता स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, तो Infinix के टीवी पर विचार कर सकते हैं. 8,999 रुपये में कंपनी 32-inch स्क्रीन साइज वाला टीवी ऑफर कर रही है. इस बजट में आपको स्मार्ट LED Linux TV मिलेगा.
इसके अलावा आप Samsung का टीवी भी एंट्री लेवल सेगमेंट में खरीद सकते हैं. कंपनी का 32-inch स्क्रीन साइज वाला टीवी 15,490 रुपये में मिल रहा है. यह टीवी Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.
वहीं 43-inch स्क्रीन साइज में आपको कई ऑप्शन मिलेंगे. इस स्क्रीन साइज में आपको Xiaomi Mi 4C TV मिलेगा, जो एंड्रॉयड टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है. इसे आप फ्लिपकार्ट से 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
VU Premium टीवी को आप सेल से 25,990 रुपये में खरीद सकते हैं. इस कीमत पर आपको अल्ट्रा HD LED स्मार्ट टीवी मिलेगा. Samsung Crystal 4K Neo Series के 43-inch स्क्रीन वाले टीवी के लिए आपको 33,990 रुपये खर्च करने होंगे.

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.









