
Flipkart Sale शुरू, 7 हजार रुपये से कम में मिल रहे TV और वॉशिंग मशीन, जानिए ऑफर्स
AajTak
Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में अगर आपने मौका मिस कर दिया है, तो आपके पास एक और चांस है. आप Flipkart पर चल रही बिग शॉपिंग डेज सेल का फायदा उठा सकते हैं. इस सेल में आपको स्मार्टफोन से लेकर टीवी और होम अप्लायंस तक तमाम प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर मिलेगा. आइए जानते हैं सेल में मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर नई सेल शुरू हो गई है. इस प्लेटफॉर्म पर हाल में Big Billion Days Sale चल रही थी, जो 6 अक्टूबर को खत्म हुई है. इस सेल के खत्म होने के बाद ही कंपनी ने बिग शॉपिंग उत्सव सेल का ऐलान कर दिया है. इस सेल में आपको कई प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है.
9 अक्टूबर से शुरू हुई ये सेल 13 अक्टूबर तक चलेगी. इसमें आपको बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर जैसे बेनिफिट्स मिलेंगे. इसके अलावा कुछ प्रोडक्ट्स पर फ्लैट डिस्काउंट भी मिल रहा है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
Flipkart Sale से आप सस्ते फोन खरीद सकते हैं. इस सेल में आपको iPhone 15 और iPhone 25 Plus पर आकर्षक डील मिल रही है. सेल में iPhone 15 को आप लगभग 52 हजार रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं iPhone 15 Plus को आप सेल से 59,999 रुपये में सभी डिस्काउंट के बाद खरीद पाएंगे.
यह भी पढ़ें: सस्ते में खरीद सकते हैं iPhone 13, अभी भी Amazon Sale में है ऑफर
इसके अलावा आप सेल में 10 हजार रुपये से कम में 5G फोन खरीद सकेंगे. Flipkart Sale में Google Pixel 8 पर भी आकर्षक ऑफर मिल रहा है. इस फोन को आप 36 हजार रुपये के बजट में खरीद सकेंगे. इसके अलावा आपको Samsung Galaxy S23 और Galaxy S23 FE भी आकर्षक डिस्काउंट प्राइस पर मिल रहे हैं.
इसके अलावा आप इस सेल में टीवी और होम अप्लायंस को 90 परसेंट तक के डिस्काउंट पर खरीद पाएंगे. Flipkart Sale से आप 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर टीवी खरीद पाएंगे. इसके अलावा वॉशिंग मशीन भी आपको आकर्षक प्राइस पर मिल रही है. यहां से आप 6,290 रुपये की शुरुआती कीमत पर वॉशिंग मशीन खरीद सकेंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










