
Flipkart Sale में मिलेगा बंपर डिस्काउंट, सस्ते में खरीद पाएंगे TV, फ्रिज और AC, जानिए ऑफर्स
AajTak
Flipkart Sale: नया स्मार्टफोन खरीदना हो या फिर टीवी व एसी फ्लिपकार्ट पर नई सेल शुरू होने वाली है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 26 अगस्त से नई सेल शुरू हो रही है, जो 28 अगस्त तक चलेगी. इस सेल में आपको कुछ आइटम्स पर 80 परसेंट तक डिस्काउंट मिलेगा. वहीं कुछ प्रोडक्ट्स को तो आप 200 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं.
Flipkart ने नई सेल का ऐलान कर दिया है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की Big Bachat Dhamaal सेल कल यानी 26 अगस्त से शुरू हो रही है. 26 अगस्त से शुरू हो रही ये सेल 28 तारीख तक चलेगी. इसमें आपको विभिन्न प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डिस्काउंट मिलेगा. Flipkart Sale में आपको धमाल डील्स से लेकर कॉम्बो ऑफर तक मिलेंगे.
इस सेल में हर दिन रात 12 बजे, सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे Dhamaal Deals मिलेंगी. वहीं रोजाना सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक आप लूट बाजार का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा कंज्यूमर्स को रात 12 बजे, सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे कॉम्बो डील्स भी मिलेंगी.
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो इस सेल में अपने लिए डील तलाश सकते हैं. फिलहाल कंपनी ने इसमें मिलने वाली डील्स को अनवील नहीं किया है.
हालांकि, स्मार्टफोन पर पहले से ही एक सेल चल रही है, जो आज खत्म होगी. Flipkart Electronics Sale में आप डिस्काउंट पर स्मार्टफोन खरीद सकते हैं. इस सेल में विभिन्न स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं.
सेल से आप इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज को डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. इन पर 80 परसेंट तक डिस्काउंट मिल रहा है. फिटनेस बैंड, कैमरा से लेकर फोन कवर तक को आप सस्ते में खरीद सकेंगे.
कंपनी ने अभी ज्यादातर ऑफर से पर्दा नहीं उठाया है. फ्लिपकार्ट सेल में आपको 799 रुपये की शुरुआती कीमत पर वायरलेस ईयरबड्स मिलेंगे. मोबाइल एक्सेसरीज को भी आप 200 रुपये से कम कीमत पर खरीद सकेंगे.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











