
Flipkart Sale में बंपर डिस्काउंट, आधी कीमत पर मिल रहे TV-AC, जानिए ऑफर्स
AajTak
Flipkart Sale: सस्ते में टीवी खरीदना हो या फिर स्मार्टफोन आप Flipkart Sale का फायदा उठा सकते हैं. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 11 मार्च से सेल शुरू हो गई है और 15 मार्च तक चलेगी. सेल से आप iPhone 14 सीरीज को डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. AC और वॉशिंग मशीन पर भी आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है. आइए जानते हैं सेल में मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर नई सेल शुरू हो गई है. 11 मार्च से शुरू हुई Flipkart Sale में विभिन्न प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है. यहां से आप टीवी, स्मार्टफोन, वॉशिंग मशीन और दूसरे होम अप्लायंस को अफोर्डेबल प्राइस पर खरीद सकते हैं. सेल 15 मार्च तक चलेगी.
Flipkart Sale में डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का भी बेनिफिट मिल रहा है. Big Saving Days Sale में 10 हजार रुपये से कम कीमत पर स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं. वहीं iPhone 14 और iPhone 14 Plus पर भी बंपर ऑफर मिल रहा है. आइए जानते हैं सेल में मिल रहे कुछ खास ऑफर्स की डिटेल्स.
Flipkart Sale में iPhone 14 सीरीज को आप 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. 50MP के मेन लेंस वाला Redmi 10 स्मार्टफोन सेल में 8,549 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है. वहीं Realme 10 Pro+ 5G को आप सेल से 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा Vivo और दूसरे ब्रांड्स पर भी ऑफर है.
अगर आप स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart Sale का फायदा उठा सकते हैं. सेल में Thomson का स्मार्ट टीवी आपको 10 हजार रुपये से कम की कीमत पर मिल जाएगा. वहीं Samsung का स्मार्ट टीवी 12,490 रुपये में मिल रहा है, लेकिन डिस्काउंट के बाद आप इसे 10,749 रुपये में खरीद सकते हैं. Xiaomi का 32-inch स्क्रीन साइज वाला टीवी 11,999 रुपये में मिल जाएगा.
अगर आप वॉशिंग मशीन खरीदना चाहते हैं, तो सेल में मिल रहे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. थॉमसन का वॉशिंग मशीन 5 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर आता है. वहीं टॉप लोड वॉशिंग मशीन के लिए लगभग 11 हजार रुपये खर्च करना होगा. सेल से आप AC भी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









