
Flipkart Sale का ऐलान, सस्ते में खरीद सकते हैं AC-फ्रिज और बहुत कुछ, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
AajTak
Flipkart Super Cooling Days Sale की शुरुआत होने वाली है. इस सेल का फायदा उठाकर कंज्यूमर्स एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, एयर कूलर और दूसरे प्रोडक्ट्स को आकर्षक कीमत पर खरीद सकते हैं. Flipkart Sale 17 अप्रैल से शुरू हो रही है. इस सेल में बैंक डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स भी मिल रहे हैं. आइए जानते हैं फ्लिपकार्ट सेल की डिटेल्स.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने नई सेल का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने Super Cooling Days 2024 सेल की तारीखों का ऐलान किया है, जो जल्द ही शुरू होने वाली है. ये कंपनी की ऐनुअल सेल है, जो पिछले 6 साल से चल रही है. कंपनी हर साल इसके तहत कुछ खास ऑफर्स और डील्स का ऐलान करती है.
Flipkart Sale 17 अप्रैल से शुरू होकर 23 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें AC (एयर कंडीशनर), रेफ्रिजरेटर, एयर कूलर और फैन पर आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं. आइए जानते हैं इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स.
इस सेल से आप सिंगल डोर, साइड बाय साइड डोर, बॉटम माउंट, फ्रोस्ट फ्री और ट्रिपल डोर रेफ्रिजरेटर को खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट सेल में रेफ्रिजरेटर की सेल 9,990 रुपये से शुरू होती है. यहां से आप 2 लाख रुपये तक की कीमत का फ्रिज खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: iPhone और MacBook पर बंपर डिस्काउंट, Flipkart-Amazon नहीं, यहां शुरू हुई सेल
इन रेफ्रिजरेटर में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी- कन्वर्टिबल मोड्स, स्मार्ट कनेक्ट, इन-बिल्ट वाटर डिस्पेंसर और दूसरे फीचर्स मिलते हैं. ये सभी फीचर्स अफोर्डेबल प्राइस पर मिलेंगे. सेल में Samsung, LG, Whirlpool, Haier, Godrej और IFB जैसे ब्रांड्स पर अच्छी डील मिल रही है.
Flipkart Sale से आप AC को भी किफायती कीमत पर खरीद सकते हैं. यहां से आप 25 हजार रुपये से 65 हजार रुपये की कीमत में AC को खरीद सकते हैं. सेल में 0.8 टन की क्षमता से लेकर 2 टन तक की क्षमता वाले AC मिल रहे हैं. इसमें Wi-Fi कनेक्टिविटी और दूसरे फीचर्स मिलेंगे. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से आप LG, Voltas, Godrej, Daikin, Panasonic और दूसरे ब्रांड्स के AC खरीद सकेंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










