
Flipkart Sale का आखिरी दिन, सस्ते में खरीद सकते हैं फोन, TV-AC और बहुत कुछ
AajTak
Flipkart Sale: नया स्मार्टफोन खरीदना हो या स्मार्ट टीवी और AC-फ्रिज आप Flipkart पर चल रही मेगा जून बोनान्जा सेल का फायदा उठा सकते हैं. इस सेल में कई स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है. आज यानी 19 जून को सेल का आखिरी दिन है. सेल में फ्लैट डिस्काउंट के साथ ही बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और दूसरे बेनिफिट्स मिल रहे हैं.
Flipkart पर चल रही Mega June Bonanza सेल का आज आखिरी दिन है. 13 जून से शुरू हुई सेल आज यानी 19 जून को खत्म हो रही है. इस सेल में आप स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी और दूसरे अप्लायंसेस तक को डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.
फ्लिपकार्ट सेल में आपको फोन पर डिस्काउंट और दूसरे बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं. कंपनी फ्लैट डिस्काउंट, बैंक ऑफर और EMI का ऑप्शन भी दे रही है. आइए जानते हैं सेल में मिल रहे कुछ खास ऑफर्स की डिटेल्स.
Motorola Edge 50 Fusion को आप Flipkart से 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस पर बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. इसके अलावा आप Poco X6 Neo को सस्ते में खरीद सकते हैं. ये फोन सेल में 14,999 रुपये में मिल रहा है. ये स्मार्टफोन 108MP के कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: Flipkart Sale शुरू, मिलेगी 80% तक की छूट, फोन से लेकर फैशन तक पर ऑफर
इसके अलावा 10 हजार रुपये से कम कीमत पर Redmi 13C 5G को खरीद सकते हैं. सेल में Moto G34 5G भी 10 हजार रुपये से कम कीमत पर मिल रहा है. अगर आप प्रीमियम फोन खरीदना चाहते हैं, तो iPhone 15 और iPhone 14 पर भी डिस्काउंट मिल रहा है.
आप Samsung Galaxy S23 FE को सेल से 33,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं Samsung Galaxy S23 5G को आप सेल से 44,999 रुपये में खरीद सकते हैं. Flipkart Sale में Nothing Phone 2a 22,999 रुपये में मिल रहा है. इन सब के अलावा कई दूसरे ब्रांड्स के फोन्स पर भी ऑफर है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










