
Flipkart फ्लैगशिप सेल का आखिरी दिन, जानें प्रीमियम फोन्स पर टॉप डील्स
AajTak
Flipkart पर फ्लैगशिप फेस्ट सेल की शुरुआत 12 अप्रैल को हुई और आज यानी 15 अप्रैल को इसका आखिरी दिन है. इस सेल में ग्राहकों को कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं.
Flipkart पर फ्लैगशिप फेस्ट सेल की शुरुआत 12 अप्रैल को हुई और आज यानी 15 अप्रैल को इसका आखिरी दिन है. इस सेल में ग्राहकों को कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं. सेल में सैमसंग, शाओमी, ऐपल जैसी कई कंपनियों के फोन शामिल हैं. आइए जानते हैं कुछ बेस्ट डील्स. इस सेल में सबसे बड़ी डील LG Wing पर दी जा रही है. ग्राहक इसे 69,990 रुपये की जगह 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं. ये डुअल स्क्रीन रोटेटिंग फोन है, जो स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर पर चलता है. साथ ही ये 5G सपोर्ट के साथ आता है. Apple डिवाइसेज की बात करें तो सेल में iPhone 11 और iPhone XR क्रमश: 46,999 रुपये और 39,999 रुपये में उपलब्ध हैं. वहीं, iPhone SE को 39,900 रुपये की जगह 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसी तरह लेटेस्ट iPhone 12 सीरीज पर HDFC बैंक कार्ड्स के जरिए 6,000 रुपये तक कैशबैक पाया जा सकता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










