
Firozabad Viral Fever: फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर से अब तक 41 की मौत, जिला अस्पताल ने दी जानकारी
ABP News
Firozabad Viral Fever: फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल बीमारियों से मरने वालों की संख्या 41 है, जिसमें 36 बच्चे शामिल हैं. जिला अस्पताल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की की जानकारी दी.
Firozabad Viral Fever: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के जिला हॉस्पिटल में बुधवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. जिसमें फिरोजाबाद में वायरल फीवर से सरकारी रिकॉर्ड में हुई मौतों के बारे में बताया गया. प्रेस वार्ता में डॉक्टर एके सिंह, अपर निदेशक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं आगरा मंडल और प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद ने स्पष्टीकरण देते हुए मीडिया को बताया कि फिरोजाबाद में अभी तक डेंगू और वायरल बीमारियों से मरने वालों की संख्या 41 है. जिसमें 36 बच्चे शामिल हैं. गौर करने वाली बात यह है कि सोमवार को जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिरोजाबाद आए थे, तब उन्होंने मृतकों की संख्या 39 बताई थी. योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को बताया था कि अब तक 32 बच्चों की मृत्यु हुई और 5 बड़ो की मृत्यु हुई है, लेकिन फिरोज़ाबाद के सरकारी आंकड़े मुख्यमंत्री की बातों को झूठलाते हुए बताते हैं कि मृतकों की संख्या केवल 41 है और उसमें भी 36 बच्चे और 5 व्यस्क हैं.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












