
Firozabad News: मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप, सीएम योगी ने किया था दौरा
ABP News
Firozabad News: सीएम योगी ने फिरोजाबाद के अस्पताल का दौरा किया था, लेकिन सीएम के दौरे के बावजूद डॉक्टर यहां मरीजों को देखने नहीं आ रहे हैं.
Firozabad Hospital News: डेंगू और वायरल फीवर फिरोजाबाद में अपना कहर बरपा रहा है. इसके कारण बीते एक हफ्ते में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों में बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा थी. डेंगू के कारण यहां लगभग 32 बच्चों ने दम तोड़ दिया. आज भी जिले में दो बच्चों की मौत हो गई. वहीं, गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फिरोजाबाद जिले के अस्पताल का दौरा किया था. हालांकि, सीएम योगी के दौरे के बावजूद सरकारी मेडिकल कॉलेज में भारी लापरवाही देखने को मिल रही है. 100 शैय्या वार्ड में 200 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं, लेकिन डॉक्टर मरीजों को देखने तक नहीं आ रहे हैं. परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि डॉक्टर 4-4 घंटे तक मरीजों को देखने नहीं आ रहे हैं.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












