
FIR, चार्जशीट और मनी लॉन्ड्रिंग पर कानूनी जंग... गांधी परिवार को मिली अदालती राहत पर आगे क्या? ED ने बताया
AajTak
नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले से सोनिया और राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार किया. वहीं ED ने इसे तकनीकी आदेश बताते हुए अपील और दोबारा चार्जशीट दाखिल करने के संकेत दिए हैं.
नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश की बड़ी चर्चा हो रही है. अदालत ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है. कोर्ट का कहना है कि किसी निजी व्यक्ति द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की कार्यवाही जारी नहीं रखी जा सकती. इस फैसले को गांधी परिवार के लिए बड़ी अदालती राहत के रूप में देखा जा रहा है.
हालांकि, दिल्ली कोर्ट के आदेश के बाद ED ने भी अपना रुख स्पष्ट किया है. ED सूत्रों के मुताबिक, अदालत ने यह फैसला केवल तकनीकी आधार पर दिया है और मामले के मेरिट पर कोई टिप्पणी नहीं की है. एजेंसी का कहना है कि जांच में मनी लॉन्ड्रिंग के स्पष्ट सबूत सामने आए हैं और यह एक "क्लियर कट" मामला है.
यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी और राहुल को बड़ी राहत, नेशनल हेराल्ड केस में ED चार्जशीट पर संज्ञान लेने से कोर्ट का इनकार
ED सूत्रों ने बताया कि अब जबकि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इस मामले में नई FIR दर्ज कर ली है, प्रवर्तन निदेशालय अपनी जांच जारी रखेगा. जैसे ही दिल्ली पुलिस इस FIR के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी, ED दोबारा चार्जशीट दाखिल करेगा.
राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को चुनौती दे सकता है ED
सूत्रों के अनुसार, ED राउज एवेन्यू कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ अपील दायर करने की भी तैयारी कर रहा है. एजेंसी की लीगल टीम विस्तृत फैसले का अध्ययन कर रही है और जल्द ही इस आदेश को चुनौती देने के लिए नई अपील तैयार की जाएगी. ED का यह भी दावा है कि कोर्ट ने विजय मदनलाल चौधरी मामले के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कुछ अहम पैरा पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








