
Film Wrap: वड़ा पाव गर्ल के आरोपों पर भड़का पति, फिल्म 'घूसखोर पंडत' पर विवाद
AajTak
फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें—एक ओर जहां अस्सी के ट्रेलर की काफी चर्चा हो रही है तो वहीं दूसरी ओर मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म घूसखोर पंडत का टाइटल विवादों में घिर गया है.
मंगलवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां फिल्म अस्सी का ट्रेलर रिलीज किया गया है तो वहीं दूसरी ओर एक्टर नंदिश संधू ने पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की टल गई शादी के बारे में बात की. इसके अलावा क्या कुछ हुआ जानिए 'तुझे मैंने बनाया है' वड़ा पाव गर्ल के आरोपों पर भड़का पति, कहा- अपने पर आ गया तो... वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल चल रही है. चंद्रिका ने पति युगम गेरा पर धोखा देने का आरोप लगाया है.
पलाश मुच्छल-स्मृति मंधाना की शादी टूटने पर इस एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वजह चाहे जो भी हो... एक्टर नंदिश संधू ने पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की टल गई शादी के बारे में बात की. इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही बातों पर भी खुलकर अपनी राय रखी.
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडत' पर विवाद, जातिवाद फैलाने का आरोप, यूजर्स बोले- इसे बदलो या बैन करो मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म घूसखोर पंडत का टाइटल विवादों में घिर गया है. सोशल मीडिया पर पंडत शब्द के इस्तेमाल को जातिवाद फैलाने वाला बताया जा रहा है.
बिजनेसमैन को डेट कर रहीं शमिता शेट्टी, तस्वीरों में दिखी नजदीकियां, रिश्ते से खुश बहन शिल्पा? 2 फरवरी को बॉलीवुड डीवा शमिता शेट्टी ने अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. जिसमें शमिता और उनके परिवार के साथ टेक्नो आर्टिस्ट-बिजनेसमैन दीपेश शर्मा भी नजर आए. फैन्स कयास लगाने लगे हैं कि शमिता, दीपेश को डेट कर रही हैं.
दिल दहला देगी 'अस्सी' की कहानी, इंसाफ के इंतजार में तापसी पन्नू, ट्रेलर हुआ रिलीज फिल्म अस्सी का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. जिसमें तापसी पन्नू गैंगरेप सर्वाइवर को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ने वाली एक वकील का रोल निभा रही हैं. यह फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होगी.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












