
Film Wrap: राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस पर खोले कई राज,UAE में फंसीं अक्षय कुमार की हीरोइन
AajTak
फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल से आने के बाद चेक बाउंस केस पर खुलकर बात की है. इसके अलावा अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान भी एक्टिव मोड में है. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस दुबई में फंसी हुई है.
रविवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक्टर राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद खुलकर बात की है. वहीं बॉलीवुड में काम कर रहीं ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध पर रिएक्ट किया है.
'5 करोड़ के लिए पैरों में गिर जाऊं...', बोले राजपाल यादव, चेक बाउंस केस पर खोले कई राज राजपाल यादव ने पिछले दिनों मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने चेक बाउंस केस पर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उनका 9 करोड़ रुपये का कर्ज, बाद में जाकर 'ईगो' की लड़ाई में बदल गया.
हमले में लीडर खामेनेई की मौत, ईरानी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी, बोली- 47 साल से...बॉलीवुड में काम कर रहीं ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध पर रिएक्ट किया है. उन्होंने ईरान के लीडर खामेनेई की मौत और ईरान की आजादी का जश्न मनाया है. जानें एलनाज ने और क्या-क्या कहा...
जंग के बीच UAE में फंसीं अक्षय कुमार की हीरोइन, बोलीं- डरावने हालात, लौटना चाहती हैं घर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान भी एक्टिव मोड में है. ईरान मिडिल ईस्ट के कई देशों में मिसाइलें दाग रहा है. जंग के हालातों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी UAE मौजूद हैं.
पत्नी रश्मिका का हाथ थाम चले विजय, लिया तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद, देशभर में किया अन्नदान न्यूली मैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद आंध्रा प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए और भगवान का आशीर्वाद लिया.
'जंग के बीच' होली की तैयारी में बिजी खुशबू पाटनी, बोलीं- भारतीय गुजिया के लिए... मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल के ऑपरेशन के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व भारतीय सेना अधिकारी खुशबू पाटनी ने होली की तैयारी में गुजिया बनाते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












