
FD पर जोरदार ब्याज दे रहा HDFC Bank, इतने दिनों के लिए करना होगा निवेश
AajTak
HDFC Bank ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा किया है. बैंक आम जनता को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की मैच्योरिटी बकेट पर 4.50 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है.
प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंकों में से एक HDFC Bank ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है. बैंक ने दो करोड़ रुपये से पांच करोड़ रुपये के बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposits) की ब्याज दरों (Interest Rate) में इजाफा किया है. बैंक आम जनता को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की मैच्योरिटी बकेट पर 4.50 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizen) को 5 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी की दर से बैंक ब्याज ऑफर कर रहा है. बैंक ने अलग-अलग अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा किया है.
प्रभावी हो चुकी हैं नई दरें
ब्याज दरों में हुए बदलाव के बाद 15 महीने से दो साल में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक आम जनता को अधिकतम 7.15 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिकतम ब्याज दर 7.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है. HDFC Bank की नई ब्याज दरें 27 जनवरी 2023 से प्रभावी हो गई हैं.
डिपॉजिट पर ब्याज दरें
बैंक 7 से 29 दिनों में मैच्योर होने वाली डिपॉजिट राशि पर 4.50 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है. HDFC Bank अगले 30 से 45 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 5.25 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है. 46 से 60 दिनों की डिपॉजिट पर बैंक से 5.50 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है. वहीं, 61 से 89 दिनों की डिपॉजिट पर फिलहाल 5.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.
1 साल से अधिक की FD पर ब्याज

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











