
Fazilka News: फाजिल्का में महिला नेता का मोबाइल हैक, पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां, साथियों से मांगे जा रहे रुपये
ABP News
Fazilka News In Hindi: फाजिल्का में महिला नेता के मोबाइल कॉन्टेक्ट्स हैक होने के बाद पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप पर धमकियां दी जा रही हैं. उनके साथियों को फोन कर उनके नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं.
फाजिल्का से आम आदमी पार्टी की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष रही मैडम पूजा लूथरा सचदेवा को फेक कॉल आ रही है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप के जरिए उन्हें गलत मैसेज भेजे जा रहे हैं। वहीं उनके सभी कॉन्टेक्ट्स को हैक कर लिया गया है।
जिन पर फोन कर उनके नाम से पैसे मांगे जा रहे हैं. हालांकि उनके द्वारा इसकी शिकायत साइबर सेल में दर्ज करवाई गई है. मैडम पूजा लूथरा सचदेवा का कहना है कि फोन न उठाने पर उन्हें धमकियां भी दी जा रही है.
जानकारी देते हुए महिला नेता मैडम पूजा लूथरा सचदेवा ने बताया कि मंगलवार (3 मार्च) की सुबह से उन्हें फेक कॉल आ रही है. जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. फिर उन्हें व्हाट्सएप पर +92 नंबरों से मैसेज आने लगे.
इसके बाद जब उन्होंने उसका भी जवाब नहीं दिया तो उनके सभी मोबाइल कॉन्टेक्ट्स हैक कर लिए गए और अब उनके जानकार रिश्तेदारों को कॉल की जा रही है. उनसे उनके नाम पर रुपयों की मांग की जा रही है.













