)
Farmers Protest: 1200 ट्रैक्टर और पोकलेन मशीन के साथ आज दिल्ली कूच करेंगे किसान, शंभू बॉर्डर पर संग्राम जैसी स्थिति
Zee News
Farmers Protest: अपनी मांगों को लेकर 13 फरवरी से किसान और सरकार के बीच चार बार बैठक हो चुकी है. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के साथ-साथ 12 मांगों को लेकर किसान शंभू बॉर्डर पर डेरा जमाए हुए हैं और राजधानी दिल्ली में घुसने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. सरकार से चौथी बार की बैठक विफल होने के बाद एक बार फिर से किसान आज दिल्ली कूच करेंगे.
अंश राज, नई दिल्ली, Farmers Protest: अपनी मांगों को लेकर 13 फरवरी से किसान और सरकार के बीच चार बार बैठक हो चुकी है. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के साथ-साथ 12 मांगों को लेकर किसान शंभू बॉर्डर पर डेरा जमाए हुए हैं और राजधानी दिल्ली में घुसने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. बातचीत विफल होने के बाद- किसानों ने आज यानी कि बुधवार को एक बार फिर से दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है. इसके लिए हजारों की संख्या में किसान तैयार हैं. वहीं दिल्ली पुलिस किसानों को लेकर अलर्ट मोड पर है और चप्पे-चप्पे पर उनकी नजर है. शंभू बॉर्डर: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, ''हमारा इरादा किसी तरह की अराजकता पैदा करने का नहीं है... हमने 7 नवंबर से दिल्ली जाने का कार्यक्रम बनाया है। अगर सरकार कहती है कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिला तो इसका मतलब है कि सरकार हमें नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही… आज के 'दिल्ली चलो' मार्च पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, ''हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। हम बैठकों में शामिल हुए, हर बिंदु पर चर्चा हुई और अब फैसला केंद्र सरकार को लेना है। हम शांत रहेंगे...प्रधानमंत्री को आगे आना चाहिए और हमारी मांगों को स्वीकार करना चाहिए। 1.5-2…

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








