
Falgun Purnima 2025: फाल्गुन पूर्णिमा आज, जानें स्नान-दान का मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Falgun Purnima 2025: फाल्गुन पूर्णिमा को 'वसंत पूर्णिमा' और 'दोल पूर्णिमा' के नाम से जाना जाता है. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा का उपवास रखने से मनुष्य के दुखों का नाश होता है.
Falgun Purnima 2025: फाल्गुन पूर्णिमा को 'वसंत पूर्णिमा' और 'दोल पूर्णिमा' के नाम से जाना जाता है. इस बार फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत 13 मार्च को रखा गया है, लेकिन स्नान-दान करने की शुभ तिथि 14 मार्च यानी आज है. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा का उपवास रखने से मनुष्य के दुखों का नाश होता है और उस पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है. वहीं आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है.
फाल्गुन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Falgun Purnima 2025 Shubh Muhurat)
उदयातिथि के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा 14 मार्च यानी आज मनाई जा रही है. फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि 13 मार्च यानी कल सुबह 10 बजकर 35 मिनट से शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 14 मार्च यानी आज दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा.
स्नान दान का समय- सुबह 4 बजकर 55 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 44 मिनट तक
फाल्गुन पूर्णिमा पूजन विधि (Falgun Purnima Pujan Vidhi)
पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल किसी पवित्र नदी, सरोवर या कुंड में स्नान करें और उपवास का संकल्प लें. सुबह सूर्योदय से लेकर शाम को चंद्र दर्शन तक उपवास रखें. रात्रि में चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए. इस दिन स्नान, दान और भगवान का ध्यान करें. नारद पुराण के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा को लकड़ी व उपलों को एकत्रित करना चाहिए. हवन के बाद विधिपूर्वक होलिका पर लकड़ी डालकर उसमें आग लगा देना चाहिए. होलिका की परिक्रमा करते हुए हर्ष और उत्सव मनाना चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










