
FACEBOOK ने कथित रेप और कत्ल की शिकार 9 साल की बच्ची के माता-पिता से जुड़ा राहुल का पोस्ट हटाया
Zee News
फेसबुक के एक तर्जुमान ने जुमे को ईमेल के जरिये जारी एक बयान में कहा कि हमने इसे हटाने का कदम उठाया क्योंकि इससे हमारी नीतियों का उल्लंघन होता है.
नई दिल्लीः फेसबुक ने कांग्रेस के साबिक सदर राहुल गांधी का वो पोस्ट हटा दिया है जिसमें दिल्ली में कथित दुष्कर्म की पीड़िता नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता की पहचान उजागर हुई है. जराया के मुताबिक, इस सोशल मीडिया मंच ने कांग्रेस के नेता के पोस्ट को अपनी नीतियों का उल्लंघन करार देते हुए यह कदम उठाया है. सूत्रों ने बताया कि फेसबुक ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) को सूचित किया कि उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम से राहुल गांधी के संबंधित पोस्ट हटा दिये हैं. इंस्टाग्राम फेसबुक के मालिकाना हक वाली इकाई है. कुछ दिनों पहले ही फेसबुक ने राहुल गांधी को खत लिखकर कहा था कि वे इंस्टाग्राम से अपना पोस्ट हटायें. फेसबुक के एक तर्जुमान ने जुमे को ईमेल के जरिये जारी एक बयान में कहा कि हमने इसे हटाने का कदम उठाया क्योंकि इससे हमारी नीतियों का उल्लंघन होता है. एनसीपीसीआर ने की थी शिकायत इससे पहले एनसीपीसीआर ने जुमे को फेसबुक से कहा था कि वह बच्ची के माता-पिता की तस्वीर पोस्ट करने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के खिलाफ कार्रवाई करे. गत चार अगस्त को एनसीपीसीआर ने ट्विटर से इसी मामले में राहुल गांधी के अकाउंट को लेकर कार्रवाई करने के लिए कहा था. इसके बाद ट्विटर ने कांग्रेस नेता का अकाउंट बंद (लॉक) कर दिया था, हालांकि शनिचर को उनका अकाउंट बहाल (अनलॉक) कर दिया गया था.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









